फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   heavy-discount-on-diesel-cars

डीजल कारों पर भारी डिस्काउंट

Fri, 05 Oct 2012 03:06 PM IST
cardekho.com
cardekho.com Updated Fri, 05 Oct 2012 03:06 PM IST
विज्ञापन
heavy-discount-on-diesel-cars

अगर आप कार खरीदने का मन बना रहे है तो आपके लिए डीजल कारें अच्छा विकल्प हो सकती है। भारतीय बाजार में डीजल कारों की मांग में कमी को देखते हुए अधिकतर कार निर्माता अपने डीजल वेरिएंट पर भारी डिस्काउंट दे रहे हैं। कंपनियों ने कुछ कारों पर 50 हजार रुपये तक की छूट की भी घोषणा की है।

विज्ञापन


हाल में जिन कारों पर डिस्काउंट दिया जा रहा हैं उनमें टाटा इंडिका, फॉक्सवेगन की पोलो, मारुति सुजुकी की sx4 व रिट्ज, फोर्ड फिगो, निसान माइक्रा, फिएट पुंतो और महिंद्रा की वेरिटो है। फोर्ड इंडिया के अध्यक्ष और मैनेजिंग डायरेक्टर माइकल बोनहम ने कहा कि कंपनी बाजार में तेजी के साथ बढ़ रही प्रतिस्पर्धा को देखते हुए अपने डीजल मॉडलों पर डिस्काउंट दे रही है।
विज्ञापन


हालांकि माना जा रहा है कि डीजल कारों की मांग में कमी आने के बाद कंपनियों ने दामों में कमी करने का निर्णय लिया है। पिछले कुछ महीनों में डीजल कारों की बिक्री में लगातार इजाफा दर्ज किया गया था। हाल ही में डीजल कारों की बिक्री में कमी आने के बाद कंपनियों ने दाम घटाने की रणनीति पर काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि डीजल कारों में सबसे ज्यादा बिकने वाली मारुति की स्विफ्ट, स्विफ्ट डिजायर, हुंदइ की आइ20 व वरना और टाटा इंडिगो की डिलीवरी में अभी भी 6 से 8 महीने की वेटिंग चल रही है। मानेसर प्लांट में काम रुकने के बाद मारुति स्विफ्ट की 1.25 लाख और स्विफ्ट डिजायर की 65 हजार तक बुकिंग हो चुकी हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed