नई वेगनआर देगी 29 किमी प्रति लीटर का माइलेज!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापान की वाहन निर्माता कंपनी मारुति सु़जुकी 2013 में अपने घरेलू बाजार में नई वेगनआर कार पेश करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने ग्राहकों से वादा किया है कि उसकी पसंदीदा कार वेगनआर का नया मॉडल 28.8 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगा। नई वेगन आर मौजूदा कार से वजन में करीब 75 किलो ग्राम हल्की होगी, जिससे यह अच्छा माइलेज देगी। तकनीकी बदलाव के साथ ही कार के इंटीरियर और एक्सटीरियर में भी चेज होगा।
वेगनआर लांचिंग के बाद से ही सुजुकी की दुनियाभर में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक रही है। कंपनी ने वेगनआर को 1993 में लांच किया था, उसके बाद से यह ग्राहकों की पसंद बनी हुई है। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इसे जापान में लांच करने के बाद दुनियाभर के दूसरे बाजारों में भी पेश करेगी। मारुति के लिए भारतीय बाजार बहुत खास है इसलिए संभावना है कि कंपनी अपनी इस नई कार को जल्द ही इंडिया में भी लांच करेगी।
तीन सिलेंडर वाली इस कार के ब्रेकिंग सिस्टम में बदलाव किया गया है, जो कि इसे अपनी श्रेणी में खास बनाएगा। अभी जापानी मार्केट में मौजूद वेगनआर का टॉप वेरिएंट 25 किमी प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। एक्सटीरियर की बात करें तो कंपनी ने इसके फ्रंट और हेड लैंप में भी बदलाव किया है। कंपनी ने नई वेगन आर में खास तरह की ग्रिल और बंपर का इस्तेमाल किया है।