जब भरोसेमंद कार ही दे जाए आपको धोखा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पथरीले, चट्टानी, रेगिस्तानी और कीचड़ में धंसे रास्तों पर आसानी से दौड़ने वाली कार भी जब धोखा दे जाए तो क्या हो? कार्डिफ शहर (लंदन) निवासी पॉल रेडफ्रेन को उस वक्त कुछ ऐसी ही स्थिति का सामना करना पड़ा जब वह अपनी बेटी के साथ ब्रिस्टल बीच की सैर पर गए।
वहां आए हाईटाइड के कारण अचानक उनकी कार समंदर की गीली रेत में धंस गई और काफी मुश्किलों के बाद उन्हें और उनकी कार को बाहर निकाला जा सका।
Image flickr.com
4X4 ऑक्साहॉल फ्रंटेरा (जीप)
दरअसल पॉल के पास 4X4 ऑक्साहॉल फ्रंटेरा (जीप) है। 4X4 कार निर्माता कंपनियां दावा करती हैं कि उनकी कार असंभव से पथरीले, चट्टानी, रेगिस्तानी, कीचड़ जैसे चैलेंजिंग रास्तों पर बिना किसी मुसीबत के दौड़ सकती है।
कंपनी चाहे जो दावे करे, मगर पॉल ने अब फैसला कर लिया है कि वह अपनी कार को दोबारा समुद्र तट पर नहीं लाएंगे।