{"_id":"59ba0d6d4f1c1b2b688b475b","slug":"3-3-million-bugatti-chiron-new-record-accelerating-from-zero-to-400kmh-in-41-96-seconds","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"21 करोड़ की इस कार ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 42 सेकेंड में पकड़ी 0-400 kmph की स्पीड","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
21 करोड़ की इस कार ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 42 सेकेंड में पकड़ी 0-400 kmph की स्पीड
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Updated Thu, 14 Sep 2017 10:32 AM IST
विज्ञापन
कार को पूर्व फॉर्मूला-1 ड्राइवर जुआन पब्लो मोंटोया चला रहे थे।
बुगाटी चिरोन हाइपरकार ने हाल ही में सबसे कम समय में 0 से 400 किमी/घंटा (249mph) की स्पीड पकड़ने का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। 3.3 मिलियन डॉलर (करीब 21 करोड़ रुपए) की यह कार 41.96 सेकेंड में इस 400 की स्पीड पर पहुंच कर वापस 0 पर आ गई थी। इस दौरान कार ने करीब 3 किमी. का सफर तय किया। उस समय इस कार को पूर्व फॉर्मूला-1 ड्राइवर जुआन पब्लो मोंटोया चला रहे थे।
पढ़ें: Hero Dare से लेकर Fazer 250 तक, इस फेस्टिव सीजन धूम मचाने आ रहे ये टूव्हीलर
इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को बनाने में सबसे अहम रोल कार में दिए गए 1103kW क्वाड-टर्बोचार्ज्ड W16 इंजन ने निभाया है। कार में 8 लीटर वाला 16 सिलिंडर इंजन लगा है। दुनियाभर के ऑटो सेक्टर में कार के इस रिकॉर्ड की चर्चा हो रही है। कंपनी ने इस टेस्टिंग की वीडियो भी बनाई है।

Trending Videos
कुछ ऐसे हुई कार की टेस्टिंग
टेस्टिंग के दौरान कार 0-100 किमी/घंटा मात्र 2.4 सेकेंड में पहुंच गई।
0-200 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ने में 6.1 सेकेंड लगे।
0-300 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ने में 13.1 सेकेंड लगे।
वहीं यह कार 0-400 किमी/घंटा मात्र 32.6 सेकेंड में पहुंच गई।