फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   2018 Audi A8 spied testing on Indian roads, drive and park itself

भारत आने वाली है Audi की ये कार, बिना ड्राइवर चलती है और हो जाती है पार्क

Tue, 26 Sep 2017 05:20 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Tue, 26 Sep 2017 05:20 PM IST
विज्ञापन
2018 Audi A8 spied testing on Indian roads, drive and park itself
हाल ही में यह कार भारतीय सड़कों पर देखी गई हैं।
ऑडी इंडिया ने अपनी नई A8 कार की भारत में टेस्टिंग शुरू कर दी है। इस कार को इस साल की शुरुआत में स्पेन में हुए ऑडी समिट में ग्लोबल स्तर पर पेश किया गया था। कार की खास बात है कि इसे चलाने या पार्क करने के लिए ड्राइवर की जरूरत नहीं है। इसमें कई कैमरे लगे हैं जो कार को अवरोध या रूकावट की जानकारी देते हैं। ऑटो वेबसाइट MotorBeam के मुताबिक, हाल ही में यह कार भारतीय सड़कों पर देखी गई हैं। 
विज्ञापन


पढ़ें: रेनो कैप्चर Vs हुंडई क्रेटा: फीचर्स से जानिए दोनों SUV में कौन है बेहतर
विज्ञापन


माना जा रहा है कि भारत में इस कार की लॉन्चिंग अगले साल की पहली छमाही में हो सकती है। इस कार का मुकाबला मर्सिडीज बेंज एस-क्लास और बीएमडब्ल्यू 7-सीरीज से रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ऐसे काम करती है Audi A8



कार के फीचर्स की बात करें तो इसमें जियोमैट्रिक हेडलैंप और बड़ा फ्रंट ग्रिल दिया गया है। कार को नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है और इसमें बेहद एडवांस सस्पेंशन सिस्टम दिया गया है। कार के आगे की तरफ लगा कैमरा सड़क को विश्लेषण करता है और सस्पेंशन उसी हिसाब से एडजस्ट होता है। 

इंटीरियर की बात करें तो इसमें मल्टी-मीडिया इंफोर्मेशन टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ वर्चुअल डैशबोर्ड डिजाइन दिया गया है। कार में वर्चुअल कॉकपिट भी है। बताया जा रहा है कि कंपनी कार में मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील और मसाज सीट भी दी होंगी। यह सवारी के साथ ड्राइवर को भी मसाज देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed