{"_id":"38d2289c47385649fe0f618391408a1b","slug":"2014-skoda-superb-facelift-launched","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाह! इस कार की सीट 12 तरीके से होगी एडजस्ट ","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
वाह! इस कार की सीट 12 तरीके से होगी एडजस्ट
Updated Tue, 11 Feb 2014 08:00 AM IST
विज्ञापन
स्कोडा इंडिया ने नई दिल्ली में अपनी फ्लैगशिप सेडान कार को नए लुक और डिजाइन में लॉन्च किया है।
विज्ञापन
कंपनी ने ऑक्टाविया के बाद नई फेसलिफ्ट सुपर्ब को रिडिजाइन किया है। कंपनी ने इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों में काफी बदलाव किए हैं।
इसके फ्रंट पर रिफ्रेश्ड बटरफ्लाई ग्रिल, ऑक्टाविया की तरह बंपर और नई हेडलाइट्स और टेललाइट का इस्तेमाल किया है।
ऑडी कार का मजा 37 हजार में!
साथ ही इसके बोनट का डिजाइन भी पिछले वर्जन के मुकाबले अलग है। कंपनी ने इसके 16 इंच के अलॉय व्हील्स को भी नई लुक दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नई सुपर्ब में 8 एयरबैग, एबीएस, ईएसपी और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग जैसे सेफ्टी फीचर भी शामिल किए गए हैं।
इस कार में सुविधा और लग्जरी का पूरा ख्याल रखा गया है। इसमें क्लाइमेट कंट्रोल और 12 तरह से एडजस्ट की जा सकने वाली ड्राइवर सीट है।
कंपनी ने इसकी कीमत नई दिल्ली एक्सशोरूम पर 18.87 रुपए तय की है।