{"_id":"d15d8872161cc80fc441153507349291","slug":"2013-skoda-octavia-details-launch-few-weeks-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द आ रही है स्कोडा की नई ऑक्टाविया","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
जल्द आ रही है स्कोडा की नई ऑक्टाविया
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 10 Sep 2013 03:01 PM IST
विज्ञापन
बस कुछ ही हफ्तों की और देरी है। उसके बाद स्कोडा ऑक्टाविया सड़कों पर दौड़ती नजर आएगी। हालांकि, मीडिया के लिए इसकी सवारी पहले ही शुरू हो चुकी है। कंपनी की ओर से इस कार की काफी जानकारी दी जा चुकी है।
विज्ञापन
कंपनी ने अब तक जिस बात को मीडिया से भी छिपाकर रखा है, वो ऑक्टाविया की कीमत है। कार की कीमत लॉन्च के समय ही पता चल पाएगी।
कारदेखोडॉटकॉम के अनुसार ऑक्टाविया 2013 में तीन अलग-अलग वैकल्पिक इंजन इस्तेमाल किए गए है। एक 1.8 लीटर टर्बो पेट्रोल, 2.0 लीटर टर्बो डीजल और एक स्मलर पेट्रोल 1.4 लीटर टीएसआई इंजन के साथ है।
विज्ञापन
1.8 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 2.0 लीटर टर्बो डीजल इंजन का इस्तेमाल कंपनी की ल्यूरा में भी किया जा चुका है। लेकिन ऑक्टाविया में इसकी क्षमता को और बढ़ा हुआ बताया जा रहा है।
विज्ञापन
1.4 लीटर टीएसआई इंजन वीडब्ल्यू जट्टा की ही तरह अपना काम करता नजर आएगा।