फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   10th Generation Honda Civic to get new 1.0-liter Turbo VTEC

दो नए दमदार इंजन के साथ आ रही है होंडा सिविक

Thu, 29 Oct 2015 12:23 PM IST
Updated Thu, 29 Oct 2015 12:23 PM IST
विज्ञापन
10th Generation Honda Civic to get new 1.0-liter Turbo VTEC

जापानी कार कंपनी होंडा की नई कार यानी 10वें जनरेशन मॉडल सिविक में दो नए टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन 1.5 लीटर और एक छोटे 1.0 लीटर टर्बो VTEC पेट्रोल मोटर्स की सुविधा होगी। 1.5-लीटर टर्बो इंजन के बारे में कंपनी पहले ही जानकारी दे चुकी है।

विज्ञापन

आपको बतां दे कि होंडा ने सिविक हैचबैक कॉन्सेप्ट को इस साल की शुरुआत में अमेरिका में दिखाया था, वहीं पिछले महीने सिविक सेडान की फर्स्ट डिजाइन को भी अमेरिका में दिखाया गया था।

विज्ञापन

उक्त दोनों हैचबैक व सेडान मॉडल 2017 तक यूरोपियन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध कराई जाएंगी, वहीं भारतीय बाजार में इस कार को लॉन्च करने के बारे में अभी तक कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होंगी कीमत

10th Generation Honda Civic to get new 1.0-liter Turbo VTEC

भारतीय बाजार में होंडा सिविक को करीब 2 साल पहले बंद कर दिया गया था लेकिन यूज्ड कार मार्केट में आज भी होंडा सिविक की बेहद मांग है।


गौरतलब है कि होंडा ने साल 2015 में नौवीं जनरेशन की सिविक टाइप-आर में 2.0-लीटर टर्बो वीटेक इंजन इस्तेमाल किया था जो 310 पीएस की पावर देने में सक्षम था।


हालांकि होंडा ने 2017 तक यूरोपियन मार्केट में आने वाले सिविक मॉडल इंजन को अभी तक दिखाया नहीं है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि यह इंजन भी पिछले वेरिएंट के 2.0-लीटर टर्बो वीटेक इंजन से प्रेरित होगा और इनर्श टर्बोचार्जड व डायरेक्ट इंजेक्‍शन टेक्नोलॉजी पर बेस्ड होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed