फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Damaged In Landslide Know In Which Type Of Insurance Policy You Can Get Claim

Car Insurance: लैंडस्लाइड में दबकर बर्बाद हो गई कार, क्या मिलेगा इंश्योरेंस का पैसा?

Sun, 12 Jan 2025 02:09 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Sun, 12 Jan 2025 02:09 PM IST
सार

गाड़ी की कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस पॉलिसी (Comprehendive Vehicle Insurance) में लगभग सभी तरह की प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान कार कवरेज मिलता है। इसमें गाड़ी को बाढ़, भूकंप, लैंडस्लाइड और तूफान जैसे कई तरह के प्राकृतिक आपदाओं से कवरेज मिलता है।

विज्ञापन
Car Damaged In Landslide Know In Which Type Of Insurance Policy You Can Get Claim
Car Insurance - फोटो : Freepik

विस्तार

प्राकृतिक आपदाओं का असर इंसानों के साथ-साथ उनकी संपत्तियों को भी भारी नुकसान होता है। बाढ़, भूकंप और लैंडस्लाइड जैसी घटनाएं देश के कई हिस्सों में आम हो गई है। कई बार लैंडस्लाइड के कारण बड़े पत्थर या मलबे गाड़ियों पर गिर जाते हैं, जिससे वाहनों को भारी नुकसान होता है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इस तरह की घटनाओं में इंश्योरेंस कंपनियां कार के नुकसान की भरपाई करती हैं?
विज्ञापन


गाड़ी का इंश्योरेंस लेते समय कई महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर आप पॉलिसी खरीद रहे हैं, तो नुकसान की स्थिति में क्लेम मिल सकता है और किस स्थिती में नहीं, ये जानना जरूरी है। आइए जानते हैं कि लैंडस्लाइड जैसी प्राकृतिक आपदा के कारण हुए नुकसान पर इंश्योरेंस क्लेम पाने के लिए आपको क्या करना चाहिए।
विज्ञापन

Car Damaged In Landslide Know In Which Type Of Insurance Policy You Can Get Claim
Car Insurance - फोटो : Freepik
जानिए इंश्योरेंस पॉलिसी में क्या-क्या है कवर
गाड़ी की इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदते समय ये जानना बेहद जरूरी है कि आपको किस तरह से नुकसान पर कवरेज मिलेगा और किस पर नहीं। गाड़ी की कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस पॉलिसी में लगभग सभी तरह की प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान कार कवरेज मिलता है। इसमें गाड़ी को बाढ़, भूकंप, लैंडस्लाइड और तूफान जैसे कई तरह के प्राकृतिक आपदाओं से कवरेज मिलता है।

Car Damaged In Landslide Know In Which Type Of Insurance Policy You Can Get Claim
इंश्योरेंस में ऐड-ऑन का रखें ध्यान - फोटो : अमर उजाला
इंश्योरेंस में ऐड-ऑन का रखें ध्यान
कई बार स्टैंडर्ड इंश्योरेंस पॉलिसी में कुछ तरह के डैमेज से कवर नहीं मिलता है। इसे इंश्योरेंस कंपनियां अपने ऐड-ऑन पॉलिसी में ऑफर करती हैं, जिसे स्टैंडर्ड पॉलिसी में अलग से ऐड करवाना पड़ता है। इसके लिए आपको अधिक कीमत चुकानी पड़ सकती है। इसलिए इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदते समय इस बात पर ध्यान दें कि आपको कितने तरह के डैमेज पर कवर मिल रहा है। थर्ड पार्टी इंश्योरेंस में ओनर को होने वाले डैमेज का कवर नहीं मिलता है। इसे केवल कॉम्प्रिहेंसिव पॉलिसी में शामिल किया जाता है, जिसमें थर्ड पार्टी के साथ ओन डैमेज कवर भी मिलता है।
विज्ञापन

Car Damaged In Landslide Know In Which Type Of Insurance Policy You Can Get Claim
कैसे करें इंश्योरेंस क्लेम फाइल? - फोटो : Freepik
कैसे करें इंश्योरेंस क्लेम फाइल?
तुरंत सूचित करें: दुर्घटना के तुरंत बाद अपनी इंश्योरेंस कंपनी को सूचित करें। कॉल या ऑनलाइन माध्यम से कंपनी को बताएं कि आपकी कार को कितना और किस तरह का नुकसान हुआ है।

पूरी जानकारी साझा करें: घटना के सभी विवरण जैसे कि दुर्घटना का समय, स्थान और भूस्खलन से हुए नुकसान की तस्वीरें या वीडियो, कंपनी को उपलब्ध कराएं। यह जानकारी क्लेम प्रोसेसिंग में मदद करती है।

सर्वेयर का इंतजार करें: इंश्योरेंस कंपनी एक सर्वेयर भेजती है, जो कार के नुकसान का आकलन करता है। सर्वेयर की रिपोर्ट के आधार पर कंपनी तय करती है कि आपको कितना क्लेम मिलेगा।

क्लेम की प्रोसेसिंग: सर्वेयर की रिपोर्ट के बाद कंपनी आपके क्लेम को प्रोसेस करती है। इसके तहत या तो आपकी कार की मरम्मत करवाई जाती है, या फिर आपको मुआवजे के रूप में राशि दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed