फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   car care tips in monsoon coming follow to protect cars

Car Care Tips: मानसून में कैसे बढ़ेगी कार की परफॉर्मेस? इन बातों को दिमाग में रखें

Thu, 13 Jun 2024 06:52 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Thu, 13 Jun 2024 06:52 PM IST
सार

मानसून का मौसम अगले कुछ दिनों में दस्तक देने वाला है। ऐसे में आपको अपनी कार का खास ध्यान रखना चाहिए। इससे गाड़ी की क्षमता बेहतर हो जाएगी। साथ ही कार को कोई परेशानी नहीं होगी। 
 

विज्ञापन
car care tips in monsoon coming follow to protect cars
Car Care Tips - फोटो : Freepik

विस्तार

देश के पूर्व हिस्से में अगले कुछ दिनों में मानसून दस्तक दे सकता है। वहीं, आने वाले कुछ हफ्तों में देशभर में मानसून आ चुका होगा। मानसून के दौरान वाहनों का खास ध्यान रखना होता है, यह तो आप जानते ही होंगे। हालांकि, काफी लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती है कि इस मौसम में किन बातों का अधिक ख्याल रखना होता है। अगर आप इस खबर में बताई गई टिप्स को फॉलो करेंगे तो मानसून के मौसम में कार को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। साथ ही कार की परफॉर्मेस में भी इजाफा होगा। 

विज्ञापन

कार के ब्रेक्स का रखें ख्याल

चाहे कोई भी मौसम हो, मगर कार के ब्रेक्स का सही होना बेहद जरूरी है। मानसून के दौरान ब्रेक और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाते हैं। मानसून में तेज बारिश होती है, ऐसे में कई बार कोई वाहन या फिर कोई चीज अचानक से कार के आगे आ जाती है। ऐसे में कार के ब्रेक जल्दी से और सही ढंग से काम करें, यह काफी जरूरी है। ऐसे में कार के ब्रेक को किसी काबिल मैकेनिक से एक बार जरूर चेक करवाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी की विंडस्क्रीन

मानसून के दौरान गाड़ी की विंडस्क्रीन बहुत ज्यादा काम की होती है। यह तो आप जानते ही होंगे कि बारिश में कुछ भी सही से दिखाई नहीं देता है। ऐसे में विंडस्क्रीन वाइपर्स काफी अहम भूमिका निभाते है। अगर आप अक्सर अपनी कार लेकर निकलते हैं तो एक बार विंडस्क्रीन वाइपर्स पर जरूर ध्यान दें। वरना मानसून की बारिश में आपको काफी अधिक परेशानी हो सकती है। 

विज्ञापन

कार के टायरों का ध्यान

कार के टायर गाड़ी के लिए हर मौसम में बेहद काम के होते हैं। मगर मानसून के दौरान कार के टायरों का सही रहना जरूरी है। दरअसल बारिश में सड़के गीली होती है, इस वजह से अक्सर कारों के फिसलने का खतरा रहता है। अगर कार के टायर में किसी तरह की लीकेज या फिर कोई छेद होगा तो बारिश के दौरान गाड़ी का संतुलन बिगड़ सकता है।  

कार की बैटरी

मानसून के मौसम में कार की बैटरी काफी अहम योगदान निभाती है। ऐसे में मानसून की तैयारी के लिए कार की बैटरी की हेल्थ काफी महत्वपूर्ण है। अगर बैटरी सही ढंग से काम नहीं करेगी तो कार का कोई भी इलेक्ट्रिकल उपकरण सही से काम नहीं कर पाएगा। ऐसे में रोजाना कार चलाने वालों को मानसून में बैटरी की सही मेंटनेंस करना  जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed