Car Tips: गर्मी से बचने के लिए जा रहे हैं पहाड़ों पर? इन एक्सेसरीज से कार का सफर हो जाएगा मजेदार
गर्मी के सितम से बचने के लिए कई लोग पहाड़ों की ओर रुख कर रहे हैं। ऐसे में कार को भी गर्मी से बचाना जरूरी है। गर्मी के प्रकोप से बचाने के लिए इन एक्सेसरीज का इस्तेमाल किया जा सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के अधिकतर राज्यों में अभी भी गर्मी का प्रकोप जारी है। लोग सड़कों पर निकलने से पहले अपने लिए पूरी तैयारी कर रहे हैं। उधर, झुलसा देने वाली गर्मी से बचने के लिए कई लोग पहाड़ों की ओर जा रहे हैं। इस गर्मी के मौसम में अगर आप भी पहाड़ी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो दो मिनट देकर इस खबर पर गौर करें। गर्मी में कार को लू के कहर से बचाने के लिए कुछ एक्सेसरीज बेहद ही काम की साबित हो सकती है।
सनशेड कवर
कार से पहाड़ी सफर पर जाने से पहले सनशेड कवर गाड़ी के लिए वरदान की साबित हो सकता है। बाजार में कई तरह के विंडों कवर मिलते हैं। सनशेड कवर को कार की खिड़की पर लगाकर तेज धूप के प्रभाव को कम किया जा सकता है। साथ ही गाड़ी के एसी को केबिन ठंडा करने के लिए कम मेहनत करनी पड़ेगी।
कार कवर का इस्तेमाल
लाखों की कार आती है, ऐसे में कार का ध्यान रखना जरूरी है। भले ही आप पहाड़ी सफर पर जा रहे हैं, मगर जब भी कार की जरूरत न हो तो उसे कवर से ढककर रखना चाहिए। ऐसा करने से कार का पेंट और कलर्स गर्मी और तेज धूप की वजह से खराब नहीं होते हैं। साथ ही कार गर्मी की वजह से गर्म होने से बच जाती है।
एसी फॉम क्लीनर
गर्मी का मौसम है तो कार का एसी सही ढंग से काम करें यह बहुत जरूरी है। ऐसे में अगर कार का एसी किसी वजह से परेशानी करने लगे तो कार एसी फॉम क्लीनर काफी काम आ सकता है। कई बार एसी वेंट्स में गंदगी आ जाती है, ऐसे में एसी वेंट्स फॉम क्लीनर के जरिए एसी फिल्टर्स को साफ किया जा सकता है।
अंब्रेला विंडशील्ड सनशेड
गर्मी का सितम मैदानी इलाकों तक सीमित नहीं है। पहाड़ों पर गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। ऐसे में कार की विंडशील्ड को भी गर्मी से बचाने की जरूरत है। इसके लिए अंब्रेला विंडशील्ड सनशेड कवर का इस्तेमाल किया जा सकता है।