फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   car accessories beat the heat wave window cover know details

Car Tips: गर्मी से बचने के लिए जा रहे हैं पहाड़ों पर? इन एक्सेसरीज से कार का सफर हो जाएगा मजेदार

Sat, 22 Jun 2024 12:10 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Sat, 22 Jun 2024 12:10 PM IST
सार

गर्मी के सितम से बचने के लिए कई लोग पहाड़ों की ओर रुख कर रहे हैं। ऐसे में कार को भी गर्मी से बचाना जरूरी है। गर्मी के प्रकोप से बचाने के लिए इन एक्सेसरीज का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

विज्ञापन
car accessories beat the heat wave window cover know details
Car Tips - फोटो : Freepik

विस्तार

देश के अधिकतर राज्यों में अभी भी गर्मी का प्रकोप जारी है। लोग सड़कों पर निकलने से पहले अपने लिए पूरी तैयारी कर रहे हैं। उधर, झुलसा देने वाली गर्मी से बचने के लिए कई लोग पहाड़ों की ओर जा रहे हैं। इस गर्मी के मौसम में अगर आप भी पहाड़ी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो दो मिनट देकर इस खबर पर गौर करें। गर्मी में कार को लू के कहर से बचाने के लिए कुछ एक्सेसरीज बेहद ही काम की साबित हो सकती है। 

विज्ञापन

सनशेड कवर

कार से पहाड़ी सफर पर जाने से पहले सनशेड कवर गाड़ी के लिए वरदान की साबित हो सकता है। बाजार में कई तरह के विंडों कवर मिलते हैं। सनशेड कवर को कार की खिड़की पर लगाकर तेज धूप के प्रभाव को कम किया जा सकता है। साथ ही गाड़ी के एसी को केबिन ठंडा करने के लिए कम मेहनत करनी पड़ेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कार कवर का इस्तेमाल

लाखों की कार आती है, ऐसे में कार का ध्यान रखना जरूरी है। भले ही आप पहाड़ी सफर पर जा रहे हैं, मगर जब भी कार की जरूरत न हो तो उसे कवर से ढककर रखना चाहिए। ऐसा करने से कार का पेंट और कलर्स गर्मी और तेज धूप की वजह से खराब नहीं होते हैं। साथ ही कार गर्मी की वजह से गर्म होने से बच जाती है। 

विज्ञापन

एसी फॉम क्लीनर

गर्मी का मौसम है तो कार का एसी सही ढंग से काम करें यह बहुत जरूरी है। ऐसे में अगर कार का एसी किसी वजह से परेशानी करने लगे तो कार एसी फॉम क्लीनर काफी काम आ सकता है। कई बार एसी वेंट्स में गंदगी आ जाती है, ऐसे में एसी वेंट्स फॉम क्लीनर के जरिए एसी फिल्टर्स को साफ किया जा सकता है। 

अंब्रेला विंडशील्ड सनशेड

गर्मी का सितम मैदानी इलाकों तक सीमित नहीं है। पहाड़ों पर गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। ऐसे में कार की विंडशील्ड को भी गर्मी से बचाने की जरूरत है। इसके लिए अंब्रेला विंडशील्ड सनशेड कवर का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

कार एयर फ्रेशनर

कोई भी मौसम हो, कार में कई बार खराब तरह की दुर्गंध आती है। गर्मी में कई बार यह परेशानी बढ़ जाती है, ऐसे में इस समस्या से बचने के लिए कार एयर फ्रेशनर का सहारा लिया जा सकता है। गाड़ी में इसे रखने से कार के अंदर हमेशा अच्छी खूशबू आएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed