फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   car 360 degree camera feature is important in Monsoon

Car Driving in Monsoon: मानसून में कितना फायदा देता है 360 डिग्री कैमरा फीचर, जानिए पूरी डिटेल

Thu, 04 Jul 2024 01:20 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Thu, 04 Jul 2024 01:20 PM IST
सार

कार में मिलने वाला 360 डिग्री कैमरा फीचर कमाल की सुविधा देता है। यह फीचर मानसून में भी काफी लाभदायक होता है। चलिए जानते हैं कि क्या है इसकी पूरी डिटेल और क्या-क्या हैं इसके फायदें। 

विज्ञापन
car 360 degree camera feature is important in Monsoon
Car Driving in Monsoon - फोटो : Freepik

विस्तार

अगर आपके पास कार है तो आपको पता होगा कि गाड़ी में 360 डिग्री कैमरा फीचर भी दिया जाता है। इस फीचर के कई सारी जानकारी है, जिसके बारे में काफी लोग सही से नहीं जानते हैं। गाड़ी में मिलने वाला 360 डिग्री कैमरा कार चालक के लिए काफी काम का फीचर होता है। इस फीचर को एक एडवांस फीचर के तौर पर जाना जाता है। इस फीचर की वजह से कार के आसपास की जानकारी आसानी से मिल जाती है। ऐसे में वाहन चालक ज्यादा सुरक्षित ढंग से ड्राइविंग कर पाता है। आगे जानिए मानसून में यह फीचर कितना फायदा देता है। 

विज्ञापन

360 डिग्री कैमरे फीचर की डिटेल

कार में मिलने वाला 360 डिग्री कैमरा फीचर रियल टाइम में आसपास घट रही घटना के बारे में सटीक जानकारी देता है। अगर आप नहीं जानते हैं तो आपको बता दें कि इस फीचर में कैमरों को कार के आगे की तरफ, पीछे की तरफ, छत पर और साइड मिरर के साथ साथ लगाए जाते हैं। 360 डिग्री कैमरे में दो तरह के कैमरे दिए गए होते हैं। इसमें 2डी और 3डी कैमरा शामिल है। 2डी कैमरा एक समय पर एक एंगल की जानकारी देता है। साथ ही वीडियो भी एक ही तरफ की दिखाता है। वहीं, 3डी कैमरा एक ही समय पर सभी एंगल को दिखाता है। साथ ही यह कई मोड पर काम करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मानसून में 360 डिग्री कैमरा फीचर के फायदे

  • मानसून की बारिश में अक्सर विजिबिलिटी कम हो जाती है। ऐसे में 360 डिग्री कैमरा फीचर के जरिए ड्राइवर को रास्ता देखने में थोड़ी आसानी होती है। इस वजह से गाडि़यों के साथ होने वाले टकराव की संभावना कम हो जाती है। 
  • बारिश के दौरान आसपास का ट्रैफिक सही से नजर नहीं आता है। ऐसे में 360 डिग्री कैमरा कार के आसपास चल रहे वाहनों के बारे में वास्तविक समय में सटीक जानकारी देता है। इस वजह से ड्राइविंग सुरक्षित हो जाती है। 
  • वहीं, कार में अगर 360 डिग्री कैमरा फीचर है तो इसकी मदद से पार्किंग में कार को आसानी से पार्क किया जा सकता है। बारिश में कई बार कार को पार्क करना मुश्किल हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed