फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Canada imposes a 100 per cent tariff on imports of Chinese-made electric vehicles

Chinese EV: कनाडा ने चीन निर्मित इलेक्ट्रिक वाहनों पर लगाया 100 प्रतिशत आयात शुल्क, जो अमेरिका के बराबर है

Tue, 27 Aug 2024 05:25 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 27 Aug 2024 05:25 PM IST
सार

कनाडा ने एलान किया कि वह चीनी निर्मित इलेक्ट्रिक वाहनों के आयात पर 100 प्रतिशत का टैरिफ लगा रहा है। कनाडा का यह कदम अमेरिकी टैरिफ से मेल खाता है।

विज्ञापन
Canada imposes a 100 per cent tariff on imports of Chinese-made electric vehicles
Electric Vehicles - फोटो : Freepik

विस्तार

कनाडा ने एलान किया कि वह चीनी निर्मित इलेक्ट्रिक वाहनों के आयात पर 100 प्रतिशत का टैरिफ लगा रहा है। कनाडा का यह कदम अमेरिकी टैरिफ से मेल खाता है। पश्चिमी सरकारों के अनुसार ये चीन की सब्सिडी है, जो उसके उद्योग को अनुचित लाभ पहुंचाती है।
विज्ञापन

यह घोषणा रविवार को कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और कैबिनेट मंत्रियों के साथ एक बैठक के दौरान अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन द्वारा प्रोत्साहन के बाद हुई। सुलिवन मंगलवार को बीजिंग का अपना पहला दौरा कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रूडो ने कहा कि कनाडा चीनी स्टील और एल्युमीनियम पर भी 25 प्रतिशत का टैरिफ लगाएगा। उन्होंने कहा, "चीन जैसे देशों ने वैश्विक बाजार में खुद को एक अन्यायपूर्ण लाभ देने का विकल्प चुना है।"

फिलहाल चीन की ओर से कोई तत्काल प्रतिक्रिया नहीं आई।
विज्ञापन

कनाडा में आयात किए जाने वाले चीनी निर्मित ईवी में से एक टेस्ला है, जो कंपनी के शंघाई कारखाने में बनाया गया है। हालांकि अमेरिकी कंपनी अमेरिका या जर्मनी में अपने कारखानों से कनाडा की आपूर्ति पर स्विच करके टैरिफ से बच सकती है।

चीनी ब्रांड अभी तक कनाडा में कोई बड़े खिलाड़ी नहीं हैं। हालांकि, चीनी ईवी दिग्गज BYD ने इस साल की शुरुआत में एक कनाडाई कॉर्पोरेट यूनिट की स्थापना की। और संकेत दिया है कि वह अगले साल की शुरुआत में कनाडाई बाजार में एंट्री करने का इरादा रखता है।

चीनी अधिकारी संभवतः जेक सुलिवन के साथ अमेरिकी टैरिफ के बारे में अपनी चिंता को उठाएंगे। क्योंकि बीजिंग कोविड-19 महामारी के बाद अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में जुटा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मई में चीनी इलेक्ट्रिक वाहनों, एडवांस्ड बैटरी, सोलर सेल, स्टील, एल्युमीनियम और चिकित्सा उपकरणों पर प्रमुख नए टैरिफ लगाए।

सुलिवन ने रविवार को संवाददाताओं से कहा, "अमेरिका का मानना है कि इन मुद्दों पर एक एकजुट मोर्चा, एक समन्वित नजरिया हम सभी के लिए फायदेमंद है।"

बाइडन ने कहा कि ईवी और अन्य उपभोक्ता वस्तुओं के लिए चीनी सरकारी सब्सिडी यह सुनिश्चित करती है कि चीनी कंपनियों को लाभ कमाने की जरूरत नहीं है। जिससे उन्हें वैश्विक व्यापार में एक अन्यायपूर्ण फायदा मिलता है।

चीनी फर्म सिर्फ 12,000 डॉलर से कम में ईवी बेच सकती हैं। चीन के सोलर सेल प्लांट और स्टील और एल्युमीनियम मिलों में दुनिया की मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त क्षमता है। चीनी अधिकारियों का तर्क है कि उनका उत्पादन कीमतें कम रखता है और ग्रीन इकोनॉमी में शिफ्ट करने में मदद करेगा।

ट्रूडो ने नए टैरिफ के बारे में कहा, "हम इसे दुनिया भर की अन्य अर्थव्यस्थाओं के साथ अलाइन कर, समानांतर बना रहे हैं, जो मानते हैं कि यह एक चुनौती है जिसका सामना हम सभी कर रहे हैं। जब तक हम सभी नीचे नहीं पहुंचना चाहते, हमें खड़े होना होगा।"

उप प्रधानमंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने कहा कि कनाडा चीनी बैटरी, बैटरी पार्ट्स, सेमीकंडक्टर, महत्वपूर्ण खनिज, धातु और सौर पैनलों पर संभावित टैरिफ के बारे में 30 दिनों का परामर्श भी शुरू करेगा।

फ्रीलैंड ने कहा, "चीन के पास हमारे उद्योग को पंगु बनाने के लिए जानबूझकर राज्य-निर्देशित अतिरिक्त क्षमता और अधिक आपूर्ति की नीति है। हम बस अपने ईवी क्षेत्र में ऐसा होने नहीं देंगे, जिसने इतनी उम्मीद बंधाई है।"

कनाडा में इस समय आयात किए जाने वाले एकमात्र चीनी निर्मित ईवी टेस्ला के हैं, जो कंपनी के शंघाई कारखाने में बने हैं। 

चीन में कनाडा के पूर्व राजदूत गाय सेंट-जैक्स ने कहा, "जब आप अमेरिका के साथ हमारे आर्थिक एकीकरण के बारे में सोचते हैं, तो कनाडा को भी अमेरिका की स्थिति के साथ चलना पड़ा। हमारे 75 प्रतिशत से ज्यादा निर्यात अमेरिका को जाते हैं।" 

सेंट-जैक्स ने कहा कि कनाडा को अन्य उद्योगों में भी चीन से जवाबी कार्रवाई की उम्मीद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जौ और सूअर का मांस भी इसके लिए उपयुक्त है, क्योंकि चीन इन्हें अन्य देशों से हासिल कर सकता है।

उन्होंने कहा, "चीन एक संदेश भेजना चाहेगा।" 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed