फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BYD Seal EV: ऑटो एक्सपो में बीवाईडी दिखाएगी नई इलेक्ट्रिक कार, जानें कैसे होंगे फीचर्स और किसे मिलेगी टक्कर

Wed, 04 Jan 2023 03:56 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Wed, 04 Jan 2023 03:56 PM IST
सार

चीन की इलेक्ट्रिक कार निर्माता बीवाईडी की ओर से ऑटो एक्सपो में नई इलेक्ट्रिक कार को शोकेस दिया जाएगा। नई इलेक्ट्रिक कार में कैसे फीचर्स होंगे और कैसी मोटर होगी। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
BYD will show new electric car at Auto Expo, know about features and who will get competition
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

चीन की वाहन निर्माता बीवाईडी की ओर से ऑटो एक्सपो में नई इलेक्ट्रिक सेडान कार को दिखाया जाएगा। फिलहाल भारत में कंपनी की ओर से दो एसयूवी की बिक्री की जाती है। ऐसा पहली बार होगा जब कंपनी की ओर से इलेक्ट्रिक सेडान कार को दिखाया जाएगा। कार में कैसे फीचर्स होंगे और इस कार से किसे टक्कर मिलेगी। इसकी जानकारी हम इस खबर में आपको दे रहे हैं।

कैसी है कार

BYD will show new electric car at Auto Expo, know about features and who will get competition
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

चीन की इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी बीवाईडी की ओर से ऑटो एक्सपो में नई इलेक्ट्रिक सेडान कार को दिखाया जाएगा। यह कार 2021 में ग्लोबल तौर पर दिखाई गई ओशन एक्स से मिलती-जुलती होगी।

यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

किससे है टक्कर

BYD will show new electric car at Auto Expo, know about features and who will get competition
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

बीवाईडी की सेडान कार की बात करें तो यह अमेरिकी कार कंपनी टेस्ला के मॉडल3 को चुनौती दे सकती है। इस सेडान के जरिए टेस्ला को अमेरिकी और यूरोप के बाजार में चुनौती मिल सकती है।
 

यह भी पढ़ें -  CNG: कार में बाहर से सीएनजी लगवाना कितना नुकसानदेह, सिर्फ पांच पॉइंट्स में जानें हर बात

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है लंबाई-चौड़ाई

BYD will show new electric car at Auto Expo, know about features and who will get competition
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
कार की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई की बात करें तो यह 4800 एमएम लंबी, 1875 एमएम चौड़ी और 1460 एमएम ऊंची है। वहीं टेस्ला के मॉडल3 की बात करें तो यह 4694 एमएम लंबी, 1849 एमएम चौड़ी और 1443 एमएम ऊंची है। टेस्ला के मॉडल3 का व्हीलबेस भी 2875 एमएम है और बीवाईडी की सील का व्हीलबेस 2920 एमएम है। इससे पता चलता है कि बीवाईडी की सील टेस्ला की मॉडल3 से ज्यादा लंबी कार है।

यह भी पढ़ें - Car AC: कार के एसी से जल्दी ठंडी हवा पाने का ये है आसान उपाय, सिर्फ एक बटन से होगा काम
विज्ञापन

कैसे हैं फीचर्स

BYD will show new electric car at Auto Expo, know about features and who will get competition
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
बीवाईडी की सेडान कार सील में कूपे जैसे ऑल ग्लास रुफ, फ्लश फिटिंग डोर हैंडल, चार बूमरैंग शेप्ड एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स, स्प्लिट हेडलैंप डिजाइन और रियर में एक फुल-चौड़ाई एलईडी लाइट बार मिलेंगे। इंटीरियर में 15.6 इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, हेड्स आप डिस्प्ले मिलेगा। सेंट्रल कंसोल से कई फीचर्स को ऑपरेट किया जा सकेगा। इनमें हीटेड विंडस्क्रीन, ऑडियो सिस्टम, वाल्यम कंट्रोल होंगे। फीचर के तौर पर इसमें दो वॉयरलैस चार्जिंग पैड भी मिलेंगे।

यह भी पढ़ें - Sunroof Cars: ये हैं देश की सनरूफ वाली सबसे सस्ती कारें, ड्राइविंग का मजा कर देती हैं दोगुना
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed