Maruti लाई खास स्कीम, 10 फीसदी डाउन पेमेंट पर खरीदें पसंदीदा कार, EMI में दो माह की छूट!
- स्कीम में 90 पर्सेंट तक ऑन-रोड फंडिंग और लंबे समय तक के लिए लोन समेत अन्य ऑप्शन भी शामिल
- प्रमुख नॉन-बैंकिंग फाइनैंशियल कंपनी चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एड फाइनेंस कंपनी लिमिटेड (CIFCL) के साथ की पार्टरनशिप
- यह ऑफर 30 जून 2020 को या इससे पहले होने वाले लोन भुगतान पर लागू होगा
- टाटा मोटर्स और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा भी इसी तरह की फाइनैंस स्कीम पेश कर चुके हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महामारी और लॉकडाउन ने ऑटो सेक्टर को बुरी तरह प्रभावित किया है। अप्रैल महीना वाहन निर्माताओं के बेहद खराब रहा और पूरे देश में शोरूम बंद होने के कारण जीरो बिक्री दर्ज की गई। हालांकि लॉकडाउन के चौथे चरण में सरकार की तरफ से कुछ ढील दिए जाने के बाद कंपनियां अब अपने ग्राहकों को जोड़ने में लगी हैं। इसके लिए वह नये-नये ऑफर्स और स्कीम लॉच कर रही हैं। इसी कड़ी में मारुति सुजुकी ने ‘Buy Now Pay Later’ स्कीम शुरू की है। इसका उद्देश्य ग्राहकों को सस्ती और आसानी से कार उपलब्ध कराना है।
ऑफर चुनिंदा मॉडल पर ही उपलब्ध
मारुति सुजुकी और चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी लिमिटेड दोनों का पूरे भारत में एक बड़ा नेटवर्क है। मारुति के 1,964 शहरों में 3,086 डीलरशिप हैं। यह नेटवर्क इस स्कीम को लोगों तक पहुंचाने में अधिक मदद करेगा। हालांकि यह ऑफर कुछ चुनिंदा मारुति सुजुकी मॉडल पर ही उपलब्ध है। यह ऑफर 30 जून 2020 या उससे पहले लिए गए लोन पर लागू होगा। बता दें कि इससे पहले टाटा मोटर्स और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा भी इसी तरह की फाइनेंस स्कीम ला चुके हैं।
बाद में करें भुगतान
मारुति सुजुकी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (मार्केटिंग एंड सेल्स) शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि कंपनी ने चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी लिमिटेड (CIFCL) के साथ एक साझेदारी की है। जिसके तहत कंपनी अपने ग्राहकों को कार खरीदने के बाद में भुगतान करने का ऑफर दे रही है। कंपनी इस योजना के तहत 60 दिन बाद ईएमआई देने की सुविधा दे रही है। यानी कि आप अभी मारुति की कार खरीदते हैं, तो उसकी ईएमआई कार लोन मिलने की तारीख के दो महीने बाद शुरू होगी।
डोरस्टेप डिलीवरी की सुविधा
बता दें कि मारुति सुजुकी ने कई शहरों में अपने शोरूम खोल दिए हैं। यानी कंपनी अब ऑनलाइन के साथ-साथ शोरूम पर भी ग्राहकों को गाड़ियां उपलब्ध करा रही है। साथ ही कंपनी डोरस्टेप डिलीवरी की सुविधा भी दे रही है।
कर्मचारी और ग्राहकों की सुरक्षा कंपनी की पहली की प्राथमिकता
मारुति सुजुकी के पास अपनी लाइनअप में बहुत सारे मॉडल हैं। अब कंपनी की हर कार बीएस6 अपडेटेड है। कंपनी के पास एक मात्र कार एस-क्रॉस प्रीमियम क्रॉसओवर बीएस6 में अपडेट के लिए बची है। कंपनी का कहना है कि इसे भी जल्दी ही अपडेट कर लिया जाएगा। मारुति सुजुकी ने कई शहरों में अपने डीलरशिप खोलने शुरू कर दिए हैं। वायरस के चलते कंपनी सरकार द्वारा जारी सभी सख्त दिशानिर्देशों का पालन कर रही है। कंपनी का कहना है कि कर्मचारी और ग्राहकों की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है।