{"_id":"62e129bd9b359d3d8f51e907","slug":"bmw-x5-xdrive-30d-m-sport-price-bmw-launches-range-topping-variant-in-x5-line-up-x5-xdrive-30d-m-sport","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BMW X5 xDrive 30d M Sport: बीएमडब्ल्यू ने X5 लाइन-अप में लॉन्च किया नया रेंज-टॉपिंग मॉडल, जानें कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
BMW X5 xDrive 30d M Sport: बीएमडब्ल्यू ने X5 लाइन-अप में लॉन्च किया नया रेंज-टॉपिंग मॉडल, जानें कीमत और फीचर्स
Wed, 27 Jul 2022 05:34 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 27 Jul 2022 05:34 PM IST
सार
BMW ने X5 लाइन-अप में एक रेंज-टॉपिंग वैरिएंट xDrive 30d M Sport लॉन्च किया है।
विज्ञापन
BMW X5 xDrive 30d M Sport
- फोटो : For Reference Only
विस्तार
BMW ने X5 लाइन-अप में एक रेंज-टॉपिंग वैरिएंट xDrive 30d M Sport लॉन्च किया है। इसके इंजन में ऐसा कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन एसयूवी में कई कॉस्मेटिक अपग्रेड किए गए हैं। BMW X5 xDrive 30d M Sport वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 97.9 लाख रुपये तय की गई है। पिछले रेंज-टॉपिंग मॉडल X5 xDrive 30d xLine की एक्स-शोरूम कीमत 94.9 लाख रुपये थी।
इंजन और पावर
BMW X5 xDrive 30d M Sport में वही 3.0-लीटर, 6-सिलेंडर डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन 262 bhp का पावर और 620 Nm का टार्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है जो सभी चार पहियों को एक्सड्राइव सिस्टम के जरिए पावर देता है।
विज्ञापन
इंजन और पावर
BMW X5 xDrive 30d M Sport में वही 3.0-लीटर, 6-सिलेंडर डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन 262 bhp का पावर और 620 Nm का टार्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है जो सभी चार पहियों को एक्सड्राइव सिस्टम के जरिए पावर देता है।
विज्ञापन
BMW X5 xDrive 30d M Sport
- फोटो : BMW
लुक और डिजाइन
कॉस्मेटिक अपग्रेड की बात करें तो, नए वैरिएंट में एक नया स्पोर्टियर-दिखने वाला फ्रंट बम्पर, नया टेलपाइप डिजाइन और रियर डिफ्यूजर शामिल हैं। इसके अलावा, इसमें एम स्पोर्ट ब्लू-कलर्ड ब्रेक कैलिपर्स, एम-स्पेसिफिक कार की चाबी और साइड प्रोफाइल पर एम स्पोर्ट लोगो भी मिलते हैं।

फीचर्स
लग्जरी एसयूवी को SportX Plus वैरिएंट के ऊपर पोजिशन किया गया है। इसमें स्टीयरिंग-माउंटेड पैडल शिफ्टर्स, इलेक्ट्रिकली-ऑपरेटेड टेलगेट, लॉन्च कंट्रोल फीचर, एडेप्टिव एयर सस्पेंशन, अडैप्टिव एलईडी हेडलाइट्स, फ्रंट कम्फर्ट सीट्स, हेड-अप डिस्प्ले, 360-डिग्री पार्किंग कैमरा, हारमोन कार्डन द्वारा 16-स्पीकर ऑडियो सिस्टम और 20-इंच एम स्पोर्ट अलॉय व्हील जैसी अतिरिक्त फीचर्स मिलते हैं।
कलर ऑप्शन
X5 xDrive 30d M Sport तीन एक्सटीरियर कलर ऑप्शन और तीन अपहोल्स्ट्री ऑप्शंस में उपलब्ध होगी। एक्सटीरियर कलर ऑप्शन हैं - पाइथोनिक ब्लैक, मिनरल व्हाइट और पाइथोनिक ब्लू। इसके साथ ही, लेदर अपहोल्स्ट्री विकल्प - आइवरी व्हाइट/ब्लैक, कॉफी/ब्लैक और ब्लैक/ब्लैक में उपलब्ध हैं।