{"_id":"5e9d7cf48ebc3ed57f4b9f39","slug":"bmw-ceo-rudratej-singh-died-germany-company-bmw-india-ceo-dies-of-heart-attack","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BMW: बीएमडब्ल्यू इंडिया के सीईओ रुद्रतेज सिंह का हार्ट अटैक से निधन, चाहने वाले प्यार से बुलाते थे रूडी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
BMW: बीएमडब्ल्यू इंडिया के सीईओ रुद्रतेज सिंह का हार्ट अटैक से निधन, चाहने वाले प्यार से बुलाते थे रूडी
Mon, 20 Apr 2020 04:14 PM IST
अवधेश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Mon, 20 Apr 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
Rudratej Singh
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानी मानी कार कंपनी बीएमडब्ल्यू इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रुद्रतेज सिंह का सोमवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बता दें कि जर्मनी की कंपनी बीएमडब्ल्यू ने सिंह को एक अगस्त 2019 को भारत में अपने काम की कमान सौंपी थी।
विज्ञापन
ऑटो कंपनी ने एक बयान में कहा कि बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया गहरे सदमे में है। जारी बयान में कहा कि 20 अप्रैल को बीएमडब्ल्यू इंडिया के सीईओ रुद्रतेज सिंह का 46 साल की उम्र में निधन हो गया है।
कंपनी ने कहा कि हमें अचानक पता चला कि दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। हम उन्हें हमेशा एक प्रेरणादायक और दयालु इंसान के रूप में याद करेंगे। इस बुरे वक्त में हमारी प्रार्थनाएं उनके परिवार और प्रयजनों के साथ हैं।
कंपनी ने कहा कि हमें अचानक पता चला कि दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। हम उन्हें हमेशा एक प्रेरणादायक और दयालु इंसान के रूप में याद करेंगे। इस बुरे वक्त में हमारी प्रार्थनाएं उनके परिवार और प्रयजनों के साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी ने कहा कि उनका निधन एक महत्वपूर्ण मोड़ पर हुआ है जब कपनी पूरे भारत में डीलर नेटवर्क को मजबूत करने में लगी थी। सिंह अगस्त 2019 में बीएमडब्ल्यू ग्रुप में शामिल हुए थे। सिंह को उनके नजदीकी लोग प्यार से ‘रूडी’ नाम से बुलाते थे। बीएमडब्ल्यू इंडिया के प्रमुख के पद पर नियुक्त वह पहले भारतीय थे।
रुद्रतेज सिंह के पास 25 साल से भी अधिक समय का अनुभव था। वह मोटर वाहन और गैर मोटर वाहन उद्योगों दोनों में कई नेतृत्व पदों पर काम कर चुके थे। बीएमडब्ल्यू में आने से पहले सिंह रॉयल एनफील्ड के समूह अध्यक्ष थे। उससे पहले एफएमसीजी कंपनी यूनीलीवर के लिए भारत में विभिन्न पदों पर 16 साल काम किया था।