फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bmw Ceo rudratej singh died: germany company BMW India CEO dies of heart attack

BMW: बीएमडब्ल्यू इंडिया के सीईओ रुद्रतेज सिंह का हार्ट अटैक से निधन, चाहने वाले प्यार से बुलाते थे रूडी

Mon, 20 Apr 2020 04:14 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Mon, 20 Apr 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
Bmw Ceo rudratej singh died: germany company BMW India CEO dies of heart attack
Rudratej Singh - फोटो : Social Media
जानी मानी कार कंपनी बीएमडब्ल्यू इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रुद्रतेज सिंह का सोमवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बता दें कि जर्मनी की कंपनी बीएमडब्ल्यू ने सिंह को एक अगस्त 2019 को भारत में अपने काम की कमान सौंपी थी। 
विज्ञापन

ऑटो कंपनी ने एक बयान में कहा कि बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया गहरे सदमे में है। जारी बयान में कहा कि 20 अप्रैल को बीएमडब्ल्यू इंडिया के सीईओ रुद्रतेज सिंह का 46 साल की उम्र में निधन हो गया है।



कंपनी ने कहा कि हमें अचानक पता चला कि दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। हम उन्हें हमेशा एक प्रेरणादायक और दयालु इंसान के रूप में याद करेंगे। इस बुरे वक्त में हमारी प्रार्थनाएं उनके परिवार और प्रयजनों के साथ हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी ने कहा कि उनका निधन एक महत्वपूर्ण मोड़ पर हुआ है जब कपनी पूरे भारत में डीलर नेटवर्क को मजबूत करने में लगी थी। सिंह अगस्त 2019 में  बीएमडब्ल्यू ग्रुप में शामिल हुए थे। सिंह को उनके नजदीकी लोग प्यार से ‘रूडी’ नाम से बुलाते थे। बीएमडब्ल्यू इंडिया के प्रमुख के पद पर नियुक्त वह पहले भारतीय थे।
विज्ञापन

रुद्रतेज सिंह के पास 25 साल से भी अधिक समय का अनुभव था। वह मोटर वाहन और गैर मोटर वाहन उद्योगों दोनों में कई नेतृत्व पदों पर काम कर चुके थे। बीएमडब्ल्यू में आने से पहले सिंह रॉयल एनफील्ड के समूह अध्यक्ष थे। उससे पहले एफएमसीजी कंपनी यूनीलीवर के लिए भारत में विभिन्न पदों पर 16 साल काम किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed