फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   bike tyre simple guide monsoon tyre care for bike

Bike Tips: बारिश के मौसम में कितना होना चाहिए बाइक का टायर प्रेशर, नुकसान से बचने के लिए जानें डिटेल

Thu, 27 Jun 2024 05:32 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Thu, 27 Jun 2024 05:32 PM IST
सार

अगर आप बाइक से अक्सर सफर करते हैं तो टायरों का ध्यान रखना काफी जरूरी है। बारिश में कितना होना चाहिए टायरों का एयर प्रेशर। अगर आप इस सवाल का जवाब नहीं जानते हैं तो पढ़िए क्या है जवाब। 

विज्ञापन
bike tyre simple guide monsoon tyre care for bike
Bike Tips - फोटो : Freepik

विस्तार

बारिश के मौसम में दोपहिया वाहन वालों के साथ एक बड़ी परेशानी होती है कि जरा सा संतुलन बिगड़ा और गाड़ी गिर जाती है। फिलहाल मानसून धीरे-धीरे अपना दायरा बढ़ा रहा है। ऐसे में बाइक से सफर करने वालों को एक चीज का खास ख्याल रखना है। हम बात कर रहे हैं बाइक के टायरों की। जी हां, बहुत कम लोग जानते हैं कि बारिश के मौसम में बाइक के टायरों का प्रेशर कितना होना चाहिए। अगर आप भी इस सवाल का जवाब नहीं जानते हैं तो आपको इस खबर को ध्यान से पढ़ना चाहिए। 

विज्ञापन

बाइक की करें नियमित जांच

मानसून के दौरान बाइक के सभी पार्ट्स को नियमित तौर पर चेक करना चाहिए। मगर बाइक के टायर काफी महत्वपूर्ण होते हैं, ऐसे में बाइक के टायरों में सही मात्रा में एयर प्रेशर होना चाहिए। चेक करने के दौरान अगर लगे कि टायर के खांचे घिस गए हैं तो बारिश में बाइक फिसल सकती है। ऐसे में किसी भी हादसे से बचने के लिए नए टायरों को लगवाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मानसून में करें सही टायर का चुनाव

वहीं, अगर आपको पता चल जाएगा कि बाइक का टायर बदलना ही है तो बाइक के लिए अच्छी ग्रिप वाला टायर का चुनाव करें। इसके साथ ही रबड़ की गुणवत्ता भी अच्छी होनी चाहिए, ताकि सड़क पर बाइक के टायरों को सही पकड़ मिले। इसके अलावा बाइक में ट्यूबलैस टायर का इस्तेमाल करना चाहिए। यह टायर देर से सिकुड़ते हैं और इनकी लाइफ लंबी होती है। वहीं, ट्यूब वाले टायर बहुत तेजी से सिकुड़ते हैं। 

विज्ञापन

बारिश में कितना रखें बाइक के टायर का एयर प्रेशर

मानसून में बारिश जमकर होती है। ऐसे में सड़के गीली रहती है और बाइक को फिसलने से रोकने के लिए टायरों की अच्छी क्षमता होनी चाहिए। कई बार देखा गया है कि बारिश के मौसम में भी टायरों को गर्म और ठंडा वातावरण झेलना पड़ता है। इससे टायरों में तापमान ऊपर-नीचे होता रहता है। ऐसे में बाइक के टायरों में 2 से 3 PSI स्तर का एयर प्रेशर होना चाहिए, ताकि सड़क पर बाइक की पकड़ अच्छी रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed