{"_id":"5a02dd894f1c1ba7678ba2c7","slug":"suzuki-intruder-150-review-read-it-before-you-buy","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुजुकी Intruder 150 खरीदने से पहले पढ़ लीजिए इसका रिव्यू","category":{"title":"Bike Review","title_hn":"बाइक रिव्यू","slug":"bike-review"}}
सुजुकी Intruder 150 खरीदने से पहले पढ़ लीजिए इसका रिव्यू
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Updated Wed, 08 Nov 2017 04:03 PM IST
विज्ञापन
Suzuki Intruder 150
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजुकी ने 8 नवंबर को भारतीय बाजार में 150 सीसी सेग्मेंट में नई बाइक Intruder बाइक लॉन्च की। कंपनी ने इसकी कीमत 98,340 रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी। इसका सीधा मुकाबला बजाज एवेंजर स्ट्रीट 150 से है। हालांकि अगर आप इस बाइक को खरीदने जा रहे हैं तो पहले इसका रिव्यू पढ़ लीजिए। यहां हम आपको ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर बाइक के फीचर्स से रूबरू कराएंगे।
विज्ञापन
Suzuki Intruder 150
बाइक की परफॉर्मेंस
बाइक भले ही नई हो लेकिन इसमें कंपनी की पुरानी Gixxer का 155 सीसी इंजन का इस्तेमाल किया गया है। यह इंजन 14 बीएचपी की पावर और 14 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। हालांकि एग्जॉस्ट और अन्य चीजों में बदलाव किया गया है जिस कारण इंजन की आवाज भी अलग है। इंजन की परफॉर्मेंस काफी अच्छी है। बाइक में 148 किग्रा वजन है और इस तरह यह सुजुकी जिक्सर से 8 किग्रा ज्यादा है। फिर भी यह हल्की महसूस होती है।

Suzuki Intruder 150 Cruiser
- फोटो : BikeAdvice
बाइक का डिजाइन
बाइक का डिजाइन काफी शानदार है। हैंडलबार काफी चौड़े नहीं हैं और कॉम्पैक्ट फील देते हैं। राइडिंग पोजिशन काफी आरामदायक है। हालांकि अधिकतर लोगों को इसका डिजाइन नहीं भी पसंद आ सकता। एक झलक में देखने पर यह काफी बड़ी और हैवी दिखाई पड़ती है।

बाइक की लॉन्चिंग से पहले इसके शानदार लुक ने बाजार में हलचल पैदा कर दी थी। कीमत की तुलना की जाए तो इसकी प्रतिद्वंदी बाइक बजाज एवेंजर स्ट्रीट 150 की कीमत 81,459 रुपए है। इस तरह बजाज के फैन्स को टक्कर देना इस बाइक के लिए काफी मुश्किल हो सकता है।