Honda CLIQ: इसे दिल में जगह देने से पहले पढ़ लें ये रिव्यू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप बाजार में जम गए हो और आपकी मार्केट हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है तो फिर आप जो दिल में आए वो कर सकते हैं। यह बात हम आज यहां होंडा टू व्हीलर्स के बारे में कह रहे हैं जो आज भारत में सबसे ज्यादा तेजी के साथ बढ़ने वाली कंपनी बन गई है। हीरो के बाद अब दूसरे नंबर पर अपनी जगह बना चुकी होंडा ने अपने ऑटोमेटिक स्कूटर एक्टिवा के सहारे वो जादू कर दिखाया है जो हर किसी ऑटो निर्माता का सपना होता है। इसके बाद अब होंडा वो सबकुछ कर रही है जो उसके दिल में आ रहा है।
2016 के ऑटो एक्सपो में नवी के जादू से पूरे बाजार को अपनी ओर खींचने वाली होंडा ने नवी की खुमारी उतरने से पहले एक स्कूटर क्लिक को भी बाजार में पेश कर दिया है। यह भी ऑटोमेटिक स्कूटर है लेकिन इसकी कीमत महज 42 हजार रुपये से शुरू होती है। इससे होंडा के इरादे साफ दिखते हैं कि वो बाजार के उस हर वर्ग पर कब्जा करना चाहती है जहां तक अब तक उसकी पहुंच नहीं थी। जो लोग 65 हजार का एक्टिवा खरीदने से कतरा रहे थे उनको लगभग 23 हजार रुपये सस्ती क्लिक समझ में जरूर आएगी। होंडा ने इस स्कूटर को बड़े काम की चीज के पंच लाइन से नवाजा है। आइए आपको इसकी जयपुर में राइड करवाते हैं और बताते हैं कि वास्तव में क्लिक कितने काम की चीज है।
अलग डिजाइन व नया अंदाज
क्लिक की डिजाइन पूरी तरह से तरोताजा है और कुछ चीजें इसमें नवी से लेकर लगाई गई हैं। सामने से यह काफी तगड़ी दिखती है व इसकी हेडलाइट बॉक्सी है जो इसे स्पोर्टी अंदाज प्रदान करती है। इसके छोटे सिर नुमा नजर आने वाले हेड पर दिए गए स्पीडोमीटर को खुलकर दिखने के लिए काफी जगह मिल गई है। इसमें आपको ट्रिप मीटर, फ्यूल गेज और ट्रिप मीटर के स्पीडो कंसोल नजर आएगा। इसके अलावा हैंडलबार एक प्लास्टिक से निकलता हुआ दिखता है। यह मुझे ज्यादा बुरा नहीं लगा पर कुछ लोगों को यह अंदाज पसंद नहीं आया। इसका हैंडलबार और उस पर दिए गए बटन व मिरर भी नवी से लेकर लगाए गए हैं। यह बेसिक चीजें हैं जिन पर कास्ट ज्यादा न आए इसका पूरा ख्याल रखा गया है। मुझे इसका फ्लोरबोर्ड पसंद आया क्योंकि मेरे घुटने यहां पर आराम से थे राइडिंग के दौरान। यहां पर बीच में आप थोड़ा सामान रखने के लिए एसेसरीज के तौर पर एक बॉक्स लगा सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको अलग से पैसा खर्चना होगा।
बड़े काम की सीट
क्लिक के बारे में थोड़ा और
ग्रामीण इलाकों के काम की चीज
आओ अब क्लिक को चलाकर देखते हैं
क्या इसे खरीदना ठीक रहेगा