Bike Care Tips: सर्विस करवाने के बाद भी ठीक नहीं हुई बाइक? तो इन बातों को याद रखें
आपने बाइक सर्विस सेंटर से ठीक करवाई है, मगर फिर भी बाइक सही से नहीं चल रही है तो यह खबर आपके लिए काम की साबित हो सकती है। इस खबर में जानिए आपको किन बातों का ध्यान रखना है, ताकि दिक्कत न हो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर कभी बाइक में कोई दिक्कत आ जाएं तो आप बाइक को किसी मैकेनिक के पास लेकर जाते हैं। इसके बाद आपको उम्मीद होती है कि बाइक पूरी तरह से ठीक हो जाएगी। मगर मोटरसाइकिल ठीक नहीं हुई तो हो सकता है कि आपने कुछ गलतियां कर दी हैं, ऐसे में बाइक की क्षमता पर बुरा असर पड़ता है। आगे जानिए ऐसी कंडीशन में किन बातों का ध्यान रखना है, ताकि बाइक बिल्कुल ठीक हो जाएं।
बाइक का रखरखाव न करना
अगर बाइक के मैन्युअल के हिसाब से बाइक का रखरखाव नहीं करेंगे तो हो सकता है सर्विस के बाद भी बाइक सही ढंग से काम न करें। ऐसे में मैन्यूअल में दिए गए शेड्यूल को हमेशा फॉलो करें।
गलत सर्विस सेंटर या मैकेनिक का चयन
बाइक में आई किसी भी समस्या को ठीक करवाने के लिए एक जाना-पहचाना सर्विस सेंटर या मैकेनिक का चुनाव करें, अगर आप गलत सर्विस सेंटर या मैकेनिक का चयन करेंगे तो बाइक की दिक्कत ठीक नहीं होगी। ऐसी जगह पर बाइक ठीक करने के लिए दें, जहां पर आपकी बाइक की समझ हो।
गलत ऑयल का इस्तेमाल
अक्सर देखा गया है कि लोग कम खर्च के चक्कर में बाइक में गलत ऑयल का इस्तेमाल कर लेते हैं। ऐसे में सर्विस के बाद बाइक सही से काम नहीं करती है। बाइक के मैन्युअल में सुझाए गए ग्रेड और प्रकार का ध्यान रखें और फिर ऑयल का इस्तेमाल करें।
फिल्टर्स को समय पर साफ न करना
बाइक के एयर और फ्यूल फिल्टर्स को समय-समय पर बदलना चाहिए। अगर इन्हें वक्त पर नहीं बदला गया तो सर्विस के बाद भी बाइक चलने में परेशानी पैदा करेगी। ऐसे में नियमित समय पर इनकी जांच करें और जरूरत पड़ने पर सही जगह से इन्हें बदलवाएं।
एयर प्रेशर की कमी
अगर बाइक के टायरों में सही एयर प्रेशर नहीं है तो भी बाइक दिक्कत दे सकती है। इसके साथ ही बाइक का स्पार्क प्लग भी सही समय पर चेक करें। इसके अलावा बाइक की चेन को अच्छी गुणवत्ता के लुब्रिकेंट्स की जरूरत होती है, इसका ध्यान रखें। वरना बाइक सर्विस कराने के बाद भी राइडर को परेशान करेगी।