फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   yamaha will launch 250cc bike till 2014

यामहा 2014 तक पेश करेगी 250cc की बाइक

Fri, 21 Dec 2012 03:52 PM IST
bikedekho.com
bikedekho.com Updated Fri, 21 Dec 2012 03:52 PM IST
विज्ञापन
yamaha will launch 250cc bike till 2014

कुछ महीने पहले खबर आई थी कि जापान की दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी यामहा भारतीय बाजार में 250cc वाली बाइक लांच करने की तैयारी कर रही है। खबर के बाद उम्मीद की जा रही थी कि यामहा की नई 250cc बाइक का नाम R25 होगा और कंपनी इसे EICMA 2012 में प्रदर्शित करेगी। कंपनी ने बाइक प्रेमियों को इसकी झलक से अभी तक दूर रखा है।

विज्ञापन


कंपनी ने यह पुख्ता कर दिया है कि यामहा का भारत में 250cc की बाइक को 2014 तक लांच करने का विचार है। हालांकि यामहा की नई बाइक के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है, अभी कंपनी की तरफ से इसका स्केच ही जारी किया गया है। उम्मीद की जा रही है कि यामहा अपनी 250cc की मोटरसाइकिल को 2014 में होने वाले 12वें ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित करेगी और बाजार में बिक्री के लिए इसको 2015 में उतारा जाएगा।
विज्ञापन


हिरोयुकी सुजुकी ने एक एजेंसी से बातचीत में बताया कि यामहा फिलहाल स्कूटर बनाने की तैयारी कर रही है। अभी कंपनी का अगले दो साल तक कोई भी नई मोटरसाइकिल बाजार में उतारने का इरादा नहीं है। उन्होंने बताया कि अब 250cc की मोटरसाइकिल को 2014 में पेश करेगी। यामहा पुरुषों को ध्यान में रखकर 125cc वाले स्कूटर भी लांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed