फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   Watch video of Royal Enfield Continental GT 750 vs KTM Duke 390

वीडियो: जब KTM Duke से कराया गया रॉयल एनफील्ड का मुकाबला, देखिए किसकी हुई जीत

Tue, 05 Sep 2017 04:37 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Tue, 05 Sep 2017 04:37 PM IST
विज्ञापन
Watch video of Royal Enfield Continental GT 750 vs KTM Duke 390
Royal Enfield Continental GT 750
दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड की Continental GT 750 पैरलल ट्विन मोटरसाइकिल का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। लॉन्चिंग से पहले कंपनी इस बाइक को भारत में टेस्ट कर रही है। रॉयल एनफील्ड ने करीब एक दशक पहले 750 सीसी वाले मॉडल को बंद कर दिया था।
विज्ञापन


पढ़ें: वीडियो: जब रॉयल एनफील्ड से कराया गया KTM Duke का मुकाबला, देखिए किसकी हुई जीत
विज्ञापन


अब एक बार फिर से 750 सीसी सेग्मेंट में नया मॉडल लाया जा रहा है। लेकिन क्या इसका इंजन सड़क पर भी अपना कमाल दिखा पाएगा?

वीडियो में देखे: जब हुआ मुकाबला

हाल ही में एक यूट्यूबर अक्षय कुमार ने एक वीडियो अपलोड की है। इस वीडियो में रॉयल एनफील्ड कॉन्टीनेंटल जीटी 750 को सड़क पर दौड़ते दिखाया गया है। वीडियो में एक और बाइक KTM Duke 390 भी है। वीडियो रिकॉर्ड कर रहा शख्स केटीएम पर ही बैठा है। हालांकि काफी कोशिश के बाद भी केटीएम रॉयल एनफील्ड के करीब नहीं पहुंच पाती। 

क्या हैं दोनों बाइक के फीचर्स

Watch video of Royal Enfield Continental GT 750 vs KTM Duke 390
KTM Duke 390
हालांकि फीचर्स को देखते हुए केटीएम ड्यूक 390 की तुलना Continental GT 750 से करना सही नहीं होगा, लेकिन केटीएम कंपनी को अक्सर रॉयल एनफील्ड से तुलना करके देखा जाता रहा है। बता दें कि केटीएम  Duke 390 में 373.2 सीसी का 1-सिलिंडर, 4-स्ट्रॉक इंजन दिया गया है। इसकी अधिकतम स्पीड 150 किमी/घंटा की है। बाइक के साथ 6-स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है।

बात करें रॉयल एनफील्ड 750 की तो कंपनी ने इसकी कोई आधिकारिक जानकारी अभी तक जारी नहीं की है। हालांकि मीडिया रिपोट्स के मुताबिक बाइक  50bhp पावर और 60Nm टॉर्क जेनरेट करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed