{"_id":"e94082d300d652e36e3dcf3d11de0027","slug":"vespa-s-125-reaches-showrooms-launch-on-4th-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़कियों के लिए इतना महंगा स्कूटर?","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
लड़कियों के लिए इतना महंगा स्कूटर?
Updated Fri, 28 Feb 2014 05:55 PM IST
विज्ञापन
इटैलियन ऑटो कंपनी पियाजियो की तैयारियां पूरी हो चुकी है। कंपनी अपना प्रीमियम, स्पोर्टी स्कूटर वेस्पा ब्रांड में नया मॉडल लॉन्च करने वाली है।
विज्ञापन
वेस्पा के नए मॉडल वेस्पा एस 125 के लिए अब आपको और ज्यादा इंतजार करने की जरूरत नहीं है। कंपनी 4 मार्च को वेस्पा एस 125 लॉन्च करेगी।
कंपनी हाल ही में ऑटो एक्सपो के दौरान वेस्पा एस 125 प्रदर्शित कर चुकी है जो कई शानदार रंगों में मौजूद होगा।
वेस्पा एस का सबसे खास इसका लुक और डिजाइन ही है। 1970 के दशक के स्टाइल की हेडलाइट्स के अलावा इसमें मडगार्ड भी अलग तरीके से फिट किए गए हैं।
कंपनी का ये प्रीमियम स्कूटर अपने पिछले वर्जन के मुकाबले फीचर्स के साथ-साथ कीमत में भी आगे ही होने की उम्मीद है। इस स्कूटर की कीमत भारतीय बाजार में 75-76 हजार रुपए तक हो सकती है।
विज्ञापन