अमेरिकी और भारतीय कंपनियां मिलकर ला रही हैं दमदार बाइक
यूएमएल(UML) साल 2015 के दूसरी तिमाही में अपनी बाइक की नई रेंज उतार सकती है। इसमें कंपनी 300-500सीसी इंजन पावर की बाइक उतारने वाली है। हांलाकि कंपनी ने पहले 250-230सीसी बाइक लॉन्च करने की घोषणा की थी।
कंपनी शुरुआत में 50 डीलर्स के जरिए बाइक की बिक्री करेगी जो लगभग सभी महानगरों में उपलब्ध होगी।
यूएम अपने इंनोवेटिव और एक्सक्लूसिव फीचर्स के लिए विश्व भर में जानी जाती है। इंनोवेटिव अमेरीकी टू व्हीलर कंपनी यूएम भारतीय बाजार में अपनी बाइक की रेनेगैडे सीरीज लॉन्च करने की तैयारी पूरी कर चुकी है।
यूएम के चार मॉडल
कंपनी अपने बाइक ऑटो एक्सपो 2014 के दौरान भारत में प्रदर्शित कर चुकी है। यूएम रेनेगैडे चार मॉडल लिमिटेड, कमांडो, स्पोर्ट और ड्यूटी मौजूद हैं। इनकी कीमत की बात करें तो 1-1.5 लाख रुपए तक हो सकती है।
इन बाइक का मुकाबला सीधे बजाज एवेंजर और रॉयल इंफिल्ड बाइक से होगा।
भारतीय बाजार में कई हाई इंड और क्रूजर बाइक जैसे हार्ले डेविडसन, इंडियन चीफ, ट्रायम्फ मोटारसाइकिल वैगरह मौजूद हैं, लेकिन ये बाइक आम आदमी की पंहुच से बाहर हैं। यूएमएल ऐसे सेगमेंट में शुरुआत कर कर सकती है जहां बजाज ऑटो और रॉयल इंफिल्ड जैसी बाइक हैं।