भारतीय बाजार में अमेरीकी बाइक कंपनी उतारेगी ये बाइक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंनोवेटिव अमेरीकी टू व्हीलर कंपनी यूएम भारतीय बाजार में अपनी बाइक की रेनेगैडे सीरीज लांच करने की तैयारी पूरी कर चुकी है। फिलहाल अभी कंपनी भारतीय बाजार में चैनल पार्टनर की तलाश में है।
राजीव मिश्रा, डायरेक्टर, यूएम इंडिया ने एक साक्षात्कार में बताया, 'हम दो अलग-अलग कंपनियों के साथ बात कर रहे हैं, इस महीने के अंत तक इस पर फैसला कर लिया जाएगा।
यूएम रेनेगैडे चार मॉडल लिमिटेड, कमांडो, स्पोर्ट और ड्यूटी मौजूद है। इनकी कीमत की बात करें तो 1-1.5 लाख रुपए तक हो सकती है।
बजाज एवेंजर और रॉयल इंफिल्ड से मुकाबला
यूएम की बाइक का मुकाबला सीधे बजाज एवेंजर और रॉयल इंफिल्ड बाइक से होगा। यूएम भारतीय बाइक बाजार में अपनी बाइक 200-250 सीसी सेगमेंट में उतारेगी। अक्टूबर 2014 तक ये बाइक भारतीय बाजार में लांच हो सकती हैं।
कंपनी इसके अलावा 300-400 सीसी इंजन बाइक पर भी काम कर रही है।