फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   UM to launch Renegade series in October

भारतीय बाजार में अमेरीकी बाइक कंपनी उतारेगी ये बाइक्स

Wed, 16 Apr 2014 01:07 PM IST
Updated Wed, 16 Apr 2014 01:07 PM IST
विज्ञापन
UM to launch Renegade series in October

इंनोवेटिव अमेरीकी टू व्हीलर कंपनी यूएम भारतीय बाजार में अपनी बाइक की रेनेगैडे सीरीज लांच करने की तैयारी पूरी कर चुकी है। फिलहाल अभी कंपनी भारतीय बाजार में चैनल पार्टनर की तलाश में है।

विज्ञापन


राजीव मिश्रा, डायरेक्टर, यूएम इंडिया ने एक साक्षात्कार में बताया, 'हम दो अलग-अलग कंपनियों के साथ बात कर रहे हैं, इस महीने के अंत तक इस पर फैसला कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


यूएम रेनेगैडे चार मॉडल लिमिटेड, कमांडो, स्पोर्ट और ड्यूटी मौजूद है। इनकी कीमत की बात करें तो 1-1.5 लाख रुपए तक हो सकती है।

बजाज एवेंजर और रॉयल इंफिल्ड से मुकाबला

UM to launch Renegade series in October

यूएम की बाइक का मुकाबला सीधे बजाज एवेंजर और रॉयल इंफिल्ड बाइक से होगा। यूएम भारतीय बाइक बाजार में अपनी बाइक 200-250 सीसी सेगमेंट में उतारेगी। अक्टूबर 2014 तक ये बाइक भारतीय बाजार में लांच हो सकती हैं।

कंपनी इसके अलावा 300-400 सीसी इंजन बाइक पर भी काम कर रही है।

महिंद्रा ने सेंचुरो बाइक पर पेश किए शानदार ऑफर

राजीव मिश्रा का कहना है कि भारतीय बाजार में कई हाई इंड और क्रूजर बाइक जैसे हार्ले डेविडसन, इंडियन चीफ, ट्रायम्फ मोटारसाइकिल वैगरह मौजूद हैं, लेकिन ये बाइक आम आदमी की पंहुच से बाहर हैं। इसलिए ‌हम ऐसे सेगमेंट में शुरुआत कर रहे हैं जहां बजाज ऑटो और रॉयल इंफिल्ड जैसी बाइक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed