फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   Two-Wheeler Sales December 2017: Hero sold 4.7 lakh units in December 2017

हीरो ने दिसंबर में बेचे 4.7 लाख वाहन, सबसे ज्यादा बिकी ये बाइक

Wed, 03 Jan 2018 04:09 PM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 04:09 PM IST
विज्ञापन
Two-Wheeler Sales December 2017: Hero sold 4.7 lakh units in December 2017
hero motocorp
हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री दिसंबर माह में 43 फीसदी बढ़कर 4,72,731 इकाई रही, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 3,30,202 था। कंपनी ने बयान में बताया कि पूरे साल 2017 में उसने रिकॉर्ड 72,07,363 मोटरसाइकिलों की बिक्री की। 
विज्ञापन


सबसे ज्यादा कंपनी की Hero Splendor बाइक की बिक्री हुई। हर महीने इसकी करीब 2-2.4 लाख यूनिट बिकी हैं। हीरो मोटोकॉर्प के सीएमडी एवं सीईओ पवन मुंजाल ने बताया कि अपने बाजार नेतृत्व को और मजबूत करने के लिए रणनीतिक प्रयास की दिशा में साल 2017 एक अहम पड़ाव का वर्ष रहा। 
विज्ञापन

बजाज ने बेचे 2.9 लाख वाहन

Two-Wheeler Sales December 2017: Hero sold 4.7 lakh units in December 2017
Bajaj Pulsar Black Pack Edition
बजाज ऑटो की कुल बिक्री दिसंबर माह में 29.72 फीसदी बढ़कर 2,92,547 इकाई रही, जबकि दिसंबर 2016 में यह आंकड़ा 2,25,529 था। कंपनी ने बयान में बताया कि दिसंबर 2017 में मोटरसाइकिलों की बिक्री 12.52 फीसदी बढ़कर 2,28,762 इकाई रही, जबकि दिसंबर 2016 में यह 2,03,312 इकाई थी।

वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री बढ़कर 63,785 इकाई रही, जबकि दिसंबर 2016 में यह 22,217 इकाई थी। कंपनी ने दिसंबर 2017 में 1,43,038 वाहनों का निर्यात किया, जो दिसंबर 2016 में 1,05,804 इकाई के मुकाबले 35.19 फीसदी की वृद्धि दर्शाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed