फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   Twenty Two Motors unveild Flow electric Scooter Concept

ये कंपनी लाई 60 kmph की स्पीड वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर, दो घंटे चार्ज कीजिए और चलिए 80km

Fri, 03 Nov 2017 10:07 AM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Fri, 03 Nov 2017 10:07 AM IST
विज्ञापन
Twenty Two Motors unveild Flow electric Scooter Concept
Twenty Two Motors Flow electric Scooter
Twenty Two Motors नाम की स्टार्टअप कंपनी ने ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किया है जिसकी अधिकतम स्पीड 60 किमी प्रति घंटा की है। 'Flow' नाम का यह प्रोडक्ट एक कॉन्सेप्ट स्कूटर है। कंपनी ने बताया की इसका प्रोडक्शन जल्द ही शुरू हो जाएगा। LED लाइट से घिरा गोल हेडलैंप काफी आकर्षक दिखाई देता है। स्कूटर में कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो यूनीक हैं। 
विज्ञापन


पढ़ें: सुजुकी Intruder से होंडा Grazia तक, नवंबर में लॉन्च होने जा रहे ये शानदार दोपहिया वाहन
विज्ञापन


स्कूटर में रिवर्स गियर, क्रूज कंट्रोल, एलसीडी डिस्प्ले, काइनेटिक एनर्जी रिकवरी सिस्टम और एलईडी लाइट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने मोबाइल ऐप की सुविधा भी दी है जिसके जरिए स्कूटर को ना सिर्फ ट्रैक किया जा सकेगा, बल्कि स्कूटर की समस्या को भी चेक किया जा सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं स्कूटर के स्पेसिफिकेशन

Twenty Two Motors unveild Flow electric Scooter Concept
Twenty Two Motors Flow electric Scooter
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो 'फ्लो' इलेक्ट्रिक स्कूटर में 2100 वॉट की इलेक्ट्रिक मोटर लगी है जो 90 एनएम का टॉर्क जेनरेट करती है। स्कूटर में 85 किग्रा का वजन है और यह 150 किग्रा तक का वजन आसानी से खींच सकता है। इस स्कूटर की अधिकतम स्पीड 60 किमी प्रति घंटा की है और एक बार फुल चार्ज होकर यह 80 किमी तक का सफर कर सकता है। इतना ही नहीं, स्कूटर की बैटरी दो घंटे में फुल चार्ज हो सकती है। 

स्कूटर के फ्रंट और रियर व्हील में डिस्क ब्रेक दिया गया है। इसमें मोबाइल चार्जिंग सॉकेट और सीट के नीचे स्टोरेज भी दी गई है, जिसमें दो हेलमेट आराम से आ सकते हैं। कंपनी ने बताया कि इस स्कूटर को 2018 ऑटो एक्सपो में लॉन्च किया जाएगा। स्कूटर की कीमत 65 से 70 हजार रुपए तक हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed