फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   Tvs sport bike will be yours in just 5000 rupees,know the details

अब मात्र 5,000 रुपए देकर घर ले आएं यह शानदार बाइक

Wed, 24 Oct 2018 09:37 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 24 Oct 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
Tvs sport bike will be yours in just 5000 rupees,know the details
bike

अगर आपका बजट कम है और आपको एक शानदार बाइक की तलाश है तो आप मात्र कुछ हजार रुपये जमा करके एक बेहतरीन बाइक घर ला सकते हैं। भारत में इस समय बाइक का बाजार काफी गर्म है दुपहिया वाहन कंपनियां त्यौहारों को देखते हुए एक से बढ़कर एक आॅफर निकाल रही है। जिससे आप बिना मोटी रकम खर्च किए एक शानदार बाइक के मालिक बन सकते हैं।

विज्ञापन


आइए आपको बताते है कौन सी है वो बाइक जो मात्र 4 से 5 हजार रुपये देकर आपकी हो सकती है। टीवीएस कंपनी हमेशा से ही अपने ग्राहकों को संतुष्ट करने में सफल रही है। कंपनी ने  टीवीएस स्पोर्ट मोटरसाइकिल को भारत में जब लांच किया तब से आज तक यह बाइक आम आदमी की पहली पसंद है ।
विज्ञापन


टीवीएस की इस बाइक का कीमत के साथ साथ माइलेज में  भी कोई तोड़ नहीं है। कंपनी इस बाइक के एक लीटर में 95 किमी तक चलने का दावा करती है । यह बाइक मार्केट में तीन वेरियंट में उपलब्ध है। जो कि स्पॉक व्हील, एलॉय व्हील और सेल्फ स्टार्ट एलॉय व्हील है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीवीएस की इस स्पोर्ट बाइक में कंपनी ने 100 सीसी का इंजन दिया है जो 7.40 बीएचपी का टॉर्क देता है। यह बाइक चलाने में इतनी हल्की है कि इसे चलाते हुए आपको बिल्कुल भी वजन का एहसास नहीं होगा, क्योंकि बाइक का वजन मात्र 100 किलोग्राम है। 

बात करें कीमत की तो इस बाइक के बेस वेरियंट की कीमत 37 हजार रुपये से शुरू होती है । वहीं इसके टॉप वेरियंट की कीमत 47,174 रुपये तक जाती है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed