{"_id":"da81283bfcbf816e5db7350f5aa1c859","slug":"tvs-scooty-zest-launched-in-jaipur-at-rs-43-950-specs-inside-hindi-news-va","type":"story","status":"publish","title_hn":"62 किमी माइलेज वाली स्कूटी 'जेस्ट' लॉन्च","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
62 किमी माइलेज वाली स्कूटी 'जेस्ट' लॉन्च
Updated Fri, 05 Sep 2014 08:49 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में लॉन्च करने के बाद टीवीएस ने अब अपने ऑटोमैटिक स्कूटर टीवीएस स्कूटी जेस्ट को 43,950 रुपए (जयपुर एक्स शोरूम) की कीमत पर जयपुर में लॉन्च कर दिया है।
विज्ञापन
स्कूटी जेस्ट कंपनी के प्राइम स्कूटर स्कूटी का नई पीढ़ी का नया वर्जन है। ये 110सीसी इंजन पर काम करता है और इसको खासकर लड़कियों के लिए डिजाइन किया गया है। टीवीएस की स्कूटी भारतीय लड़कियों में सबसे लोकप्रिय ऑटोमैटिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी है।
विज्ञापन
कंपनी ने टीवीएस स्कूटी जेस्ट को नए डिजाइन के साथ पेश किया है। इसके रियर पैनल पर यूनिक टेल और नए लुक में रियर इंडिकेटर लैप्स का इस्तेमाल किया गया है।
1 लीटर में 26.3 किमी, देखिए मारुति सियाज का जलवा
इसके अलावा जेस्ट का फ्रंट कंपनी की स्कूटी पेप प्लस से मिलता जुलता है। हालांकि इसके हैडलैंप और फ्रंट इंडिकेटर में मामूली सा बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
टीवीएस स्कूटी जेस्ट 109.7सीसी सीवीटी-आई इंजन पर काम करता है। इस इंजन का इस्तेमाल कंपनी ने वीगो और जुपिटर में भी किया है। ये 7.9बीएचपी अधिकतम पावर और 8.7 एनएम अधिकतम टॉर्क पैदा करने में सक्षम है।
कंपनी का दावा है कि स्कूटी जेस्ट 62 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज देती है और इसको 0 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में 11.1 सेकंड का समय लगा है।