{"_id":"5a2a0b364f1c1b96698b7c46","slug":"tvs-next-motorcycle-will-be-updated-apache-rtr-160","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आने वाली है नई टीवीएस अपाचे RTR 160, कुछ ऐसे होंगे फीचर्स","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
आने वाली है नई टीवीएस अपाचे RTR 160, कुछ ऐसे होंगे फीचर्स
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 08 Dec 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
TVS Apache RTR 160
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवीएस ने हाल ही में अपनी सबसे पावरफुल मोटरसाइकिल Apache RR 310 को लॉन्च किया है। इसके जरिए कंपनी ने पहली बार प्रीमियम मोटरसाइकिल सेगमेंट में एंट्री की है। हालांकि ऐसा नहीं है कि अब कंपनी अपने छोटी बाइकों के सेगमेंट को भूल जाएगी। अपाचे RR 310 की लॉन्चिंग के दौरान ही कंपनी ने बताया कि उनकी आने वाली मोटरसाइकिल Apache RTR 160 होगी, जो पुराने मॉडल का अपग्रेडेशन होगी।
पढ़ें: Apache RR 310: जानिए टीवीएस की सबसे पावरफुल बाइक के 5 खास फीचर्स
टीवीएस ने पिछले दो सालों में दो मोटरसाइकिल Apache RTR 200 4V और Apache RR 310 ही लॉन्च की है। हालांकि एंट्री लेवल RTR 160 और RTR 180 में कलर और बॉडी ग्राफिक्स के अलावा कई सालों से कोई बदलाव नहीं किया गया है।

ये होंगे फीचर्स
TVS Apache RTR 160
अब कंपनी अपाचे RTR 160 का अपडेटेड वर्जन लॉन्च करेगी। इस बाइक को साल की शुरुआत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। यह दिखने में काफी हद तक अपाचे 200 4V जैसी थी। बाइक का चेसिस नया था और पीछे की तरफ मोनोशॉक सस्पेंशन सेटअप दिया गया है।
नई बाइक में 159.7 सीसी का सिंगल सिलिंडर इंजन दिया गया होगा जो 15 bhp और 13.1 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। मोटर को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया होगा। चूंकि सरकार 125 और ज्यादा सीसी वाली बाइकों में एबीएस को अनिवार्क कर चुकी है ऐसे में इस मॉडल में भी ABS होगा।