फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   TVS launched RTR 160 and RTR 180 in matte red shade

नए मैट रेड कलर में लॉन्च हुई TVS Apache RTR सीरीज, जानिए कीमत

Thu, 21 Sep 2017 03:01 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Thu, 21 Sep 2017 03:01 PM IST
विज्ञापन
TVS launched RTR 160 and RTR 180 in matte red shade
मैट रेड कलर में TVS RTR - फोटो : TVS
देश की तीसरी दिग्गज दुपहिया वाहन कंपनी टीवीएस मोटर ने RTR 160 और RTR 180 को नए मैट रेड शेड में लॉन्च किया है। बता दें कि पिछले साल भी कंपनी ने RTR सीरीज को मैट ब्लू कलर में उतारा था। इस बार भी बाइक के सिर्फ लुक में बदलाव किया गया है। इसके इंजन में किसी तरह का फेरबदल नहीं किया गया है। मैट रेड शेड के अतिरिक्त बाइक पहले से ही मैट ग्रे, मैट ब्लैक और व्हाइट कलर में आती है।
विज्ञापन


पढ़ें: 1.5 लाख के बजट में आती हैं ये 5 दमदार बाइक्स, फीचर्स से कीजिए पसंद
विज्ञापन


RTR 160 में 159.7 सीसी का एयरकूल्ड सिगंल सिलिंडर इंजन दिया गया है, जो 5-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है। इंजन 15.21PS की पावर और 13.1Nm टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक 50 kmpl का माइलेज देती है।  'RTR' का मतलब 'Racing Throttle Response' है और इसे रेसिंग के लिहाज से भी तैयार किया गया है। यह रियर डिस्क ब्रेक के विकल्प के साथ भी आती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बात करें RTR 180 की तो इसमें 177.4cc एयरकूल्ड सिगंल सिलिंडर इंजन दिया गया है, जो 5-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है। इंजन 17.02PS की पावर और 15.5Nm टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक 50 kmpl का माइलेज देती है। नए कलर वाले वैरिएंट की कीमत साधारण वैरिएंट से 1000 रुपए ज्यादा होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed