फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   Tvs launch new bike radiant today ,

टीवीएस 'रेडियन' की भारत मे एंट्री, 69.3 किमी/लीटर का देगी माइलेज

Thu, 23 Aug 2018 04:04 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 23 Aug 2018 04:04 PM IST
विज्ञापन
Tvs launch new bike radiant today ,
TVS RADIAN

टीवीएस मोटरसाइकल ने भारत में 100-110सीसी सैगमेंट में एंट्री करते हुए आज अपनी नई मोटरसाइकिल को लांच कर दिया है। 110सीसी की इस बाइक का नाम 'रेडियन' रखा गया है और कंपनी के बाइक पोर्टफोलियो में टीवीएस विक्टर और टीवीएस स्टार सिटी का साथ देने वाली यह नई मेंबर जुड़ गई है। टीवीएस ने 2012 ऑटो एक्सपो में फोएनिक्स 125 के नाम की बाइक को पेश किया था। जिसके

विज्ञापन

आधार पर रेडियन को बनाया गया है। टीवीएस ने नई रेडियन को बेहतर लुक और स्टाइल के साथ लॉन्च किया है और शहरी इलाकों के साथ ग्रामीण इलाकों को टार्गेट करने का लक्ष्य कंपनी ने बनाया है
विज्ञापन

 
फीचर्स:
नई बाइक के साथ कई सारे प्रिमियम फीचर्स दिए गए हैं जिनमें पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रुमेंट पैनल शामिल है जो टीवीएस एनटॉर्क दिया गया है। इसके साथ ही बाइक में स्मार्ट कनेक्ट फीचर्स के साथ स्पोर्टिंग फीचर्स जैसे डेडिकेटेड ऐप और सेटेलाइट नेविगेशन दिए गए हैं। रेडियन को टीवीएस ने बिल्कुल नए चेसिस पर बनाया है और यह सिंगल क्रेडल ट्यूबलर फ्रेम पर बनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Tvs launch new bike radiant today ,
TVS RADIAN

इंजन:
टीवीएस रेडियन में नया 109.7सीसी का ड्यूरा-लाइफ इंजन लगाया गया है जो 7000आरपीएम पर 8.2बीएचपी पॉवर और 5000आरपीएम पर 8.7एनएम पीक टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। टीवीएस ने इसके जरिये 100-110सीसी सैगमेंट में एंट्री की है जहां मुकाबले के लिए पहले से हीरो मोटोकॉर्प, बजाज ऑटो और होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर्स इंडिया के कई सारे वाहन बाज़ार में उपलब्ध हैं।

माइलेज:
कंपनी ने दावा किया है कि इस बाइक का माइलेज 69.3 किमी/लीटर है और इस बाइक को बेहतर ब्रेकिंग के साथ बाज़ार में उतारा गया है।

कीमत:
टीवीएस मोटर कंपनी ने अपनी इस मोटरसाइकिल रेडियन की दिल्ली में एक्सशोरूम कीमत 48,400 रुपए रखी है।

अनुमान है कि TVS इस बाइक की डिलिवरी अगले महीने से शुरू करेगी और पहले साल रेडियन की 2 लाख यूनिट बेचने की कोशिश करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed