फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   TVS Jupiter sales crossing the 2 million mark

लोगों की पसंद बना TVS का ये स्कूटर, 20 लाख से ज्यादा ने खरीदा

Wed, 27 Sep 2017 03:31 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Wed, 27 Sep 2017 03:31 PM IST
विज्ञापन
TVS Jupiter sales crossing the 2 million mark
इसका पहला मॉडल साल 2013 में लॉन्च किया गया था।
देश की तीसरी सबसे बड़ी दुपहिया वाहन कंपनी टीवीएस के बेस्ट सेलिंग स्कूटर Jupiter ने बिक्री के मामले में नया रिकॉर्ड कायम किया है। टीवीएस जूपिटर ने 4 साल के भीतर ही 20 लाख से ज्यादा यूनिट बेचने का रिकॉर्ड बनाया है। इसका पहला मॉडल साल 2013 में लॉन्च किया गया था। स्कूटर ने साल 2016 में ही 10 लाख की बिक्री का आंकड़ा छुआ था और एक साल के भीतर ही अगले 10 लाख की बिक्री कर दी। इस तरह स्कूटर जुपिटर 4 साल में 2 मिलियन (20 लाख) यूनिट की बिक्री करके सबसे तेज यह आंकड़ा छूने वाला स्कूटर बन गया है। सेल के मामले में दूसरे नंबर पर होंडा एक्टिवा रहा है।  
विज्ञापन


पढ़ें: लॉन्चिंग के बाद से 20 लाख लोगों ने खरीदी ये कार, आप भी जानिए खासियत
विज्ञापन


टीवीएस मोटर कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट (मार्केटिंग) अनिरुद्ध हल्दर ने कहा कि टीवीएस जूपिटर 4 साल में 2 मिलियन की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। यह बहुत ही खुशी की बात है कि 20 लाख खुश ग्राहक हमारे पास है हम ऐसे ही लगातार बेहतर प्रोडक्ट बनाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूटर के फीचर्स

TVS Jupiter sales crossing the 2 million mark
TVS Jupiter
टीवीएस जुपिटर में 109 सीसी, 1 सिलिंडर, एयर कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 7.80 bhp की पावर जेनरेट करता है। स्कूटर का वजन 108 किग्रा है। कंपनी के मुताबिक यह 56 kmpl का माइलेज देता है। इसके स्टैंडर्ड वैरिएंट की कीमत 56 हजार रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।  टीवीएस जुपिटर मेटल यूनिबॉडी के साथ आता है। कंपनी ने कुछ समय पहले ही इसमें डिस्क ब्रेक का विकल्प भी दिया है। इसमें यूएसबी चार्जिंग सॉकेट भी मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed