फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   Triumph Motorcycles launched Street Triple RS In India at Rupees 10.55 lakh

Triumph ने लॉन्च की 765cc की दमदार बाइक Street Triple RS, जानिए कीमत और फीचर्स

Mon, 16 Oct 2017 02:59 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Mon, 16 Oct 2017 02:59 PM IST
विज्ञापन
Triumph Motorcycles launched Street Triple RS In India at Rupees 10.55 lakh
Triumph Street Triple RS - फोटो : Triumph
ब्रिटिश वाहन निर्माता कंपनी ट्रायम्फ मोटरसाइकिल ने नई बाइक Street Triple RS भारत में लॉन्च कर दी है। इसकी कीमत 10.55 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी है।  यह Street Triple सीरीज का दूसरा और सबसे दमदार वैरिएंट है। इससे पहले कंपनी ने इसी साल की शुरुआत में स्ट्रीट ट्रिपल एस बाइक लॉन्च की थी। 
विज्ञापन


दोनों ही बाइकों में इंजन और चेसिस एक ही है, हालांकि RS वैरिएंट पहले से ज्यादा पावरफुल है। नए आरएस वैरिएंट में 765 सीसी, तीन-सिलिंडर इंजन दिया गया है जो 121 bhp की पावर और 77 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। साधारण Street Triple S वैरिएंट में भी यही इंजन दिया गया है लेकिन वह 111 bhp की पावर जेनरेट करता है। 
विज्ञापन


पढ़ें: ये हैं भारत की सबसे ज्यादा माइलेज वाली 5 पेट्रोल कार
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्यादा पावर के अलावा ब्रेम्बो M50 ब्रेक्स भी दिए गए हैं। ये ब्रेक्स आमतौर पर टॉप-एंड सुपरबाइक्स में देखने को मिलते हैं। इसके अलावा बाइक में 5 इंच की फुल कलर टीएफटी स्क्रीन दी गई है।  अन्य फीचर्स की बात करें तो RS वैरिएंट में बेहतर सस्पेशन, कलरफुल TFT इंस्ट्रूमेंट पैनल और पांच अलग-अलग राइडिंग मोड जैसे- रोड, रेन, स्पोर्ट, राइडर और ट्रैक दिए गए हैं। स्टैंडर्ड मॉडल में केवर दो राइडिंग मोड दिए गए थे। 

नई स्ट्रीट ट्रिपल आरएस दो कलर विकल्प- मैट सिल्वर आइस और फैंटम ब्लैक में आती है। बाइक के साथ 60 कस्टम एसेसरीज ऑफर की जाती हैं। भारत में इस बाइक का सीधा मुकाबला डुकाटी मोंस्टर 821 और कावासाकी जेड900 से रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed