{"_id":"5a6066f34f1c1b82268b5032","slug":"suzuki-will-unveil-burgman-street-scooter-at-2018-auto-expo","type":"story","status":"publish","title_hn":"होंडा ग्राजिया को टक्कर देने सुजुकी ला रही ये दमदार स्कूटर","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
होंडा ग्राजिया को टक्कर देने सुजुकी ला रही ये दमदार स्कूटर
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 18 Jan 2018 02:50 PM IST
विज्ञापन
Burgman Street scooter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी सुजुकी जल्द ही होंडा के पॉपुलर हो रहे स्कूटर ग्राजिया को टक्कर देने के लिए नया स्कूटर लॉन्च करने जा रही है। स्कूटर को फरवरी में होने वाले ऑटो एक्सपो 2018 में पेश किया जा सकता है। Burgman Street नाम के इस स्कूटर पहली तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। हालांकि स्कूटर के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई हैं।
125 सीसी सेगमेंट में कंपनी के पास पहले से ही Access 125 स्कूटर मौजूद है। ऐसे में कहा जा रहा है कि इसमें 150 सीसी का इंजन दिया जा सकता है। इस तरह यह देश के सबसे पावरफुल स्कूटर सेगमेंट में शामिल हो जाएगा। 150 सीसी सेगमेंट में अभी अप्रिलिया एसआर 150 और पियाजियो वेस्पा VX150 स्कूटर आते हैं।
सुजुकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहले से Burgman मैक्सी-स्कूटर की बिक्री करती है। यह स्कूटर 125 सीसी से 650 सीसी की रेंज में आता है। हालांकि भारतीय बाजार के लिए किफायती वर्जन ही आने की उम्मीद है। अगर कंपनी 150 सीसी वर्जन लाती है तो सरकार के नियम के मुताबिक, इसमें एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम फीचर देना अनिवार्य होगा।