फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   Suzuki will unveil Burgman Street scooter at 2018 Auto Expo

होंडा ग्राजिया को टक्कर देने सुजुकी ला रही ये दमदार स्कूटर

Thu, 18 Jan 2018 02:50 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 18 Jan 2018 02:50 PM IST
विज्ञापन
Suzuki will unveil Burgman Street scooter at 2018 Auto Expo
Burgman Street scooter
दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी सुजुकी जल्द ही होंडा के पॉपुलर हो रहे स्कूटर ग्राजिया को टक्कर देने के लिए नया स्कूटर लॉन्च करने जा रही है। स्कूटर को फरवरी में होने वाले ऑटो एक्सपो 2018 में पेश किया जा सकता है। Burgman Street नाम के इस स्कूटर पहली तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। हालांकि स्कूटर के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई हैं। 
विज्ञापन


125 सीसी सेगमेंट में कंपनी के पास पहले से ही Access 125 स्कूटर मौजूद है। ऐसे में कहा जा रहा है कि इसमें 150 सीसी का इंजन दिया जा सकता है। इस तरह यह देश के सबसे पावरफुल स्कूटर सेगमेंट में शामिल हो जाएगा। 150 सीसी सेगमेंट में अभी अप्रिलिया एसआर 150 और पियाजियो वेस्पा VX150 स्कूटर आते हैं। 
विज्ञापन


सुजुकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहले से Burgman मैक्सी-स्कूटर की बिक्री करती है। यह स्कूटर 125 सीसी से 650 सीसी की रेंज में आता है। हालांकि भारतीय बाजार के लिए किफायती वर्जन ही आने की उम्मीद है। अगर कंपनी 150 सीसी वर्जन लाती है तो सरकार के नियम के मुताबिक, इसमें एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम फीचर देना अनिवार्य होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed