फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   Suzuki Intruder 150 Launched in India: Price, Specifications, Features

Suzuki Intruder भारत में लॉन्च: 98,340 रुपए है इस 150सीसी बाइक की कीमत, कुछ ऐसे हैं फीचर्स

Tue, 07 Nov 2017 12:51 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Tue, 07 Nov 2017 12:51 PM IST
विज्ञापन
Suzuki Intruder 150 Launched in India: Price, Specifications, Features
Suzuki Intruder 150
सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने 150 सीसी सेग्मेंट में बजाज एवेंजर सीरीज को टक्कर देने के लिए Intruder 150 बाइक लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसकी कीमत 98,340 रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी है। बाइक की लॉन्चिंग से पहले इसके शानदार लुक ने बाजार में हलचल पैदा कर दी थी। कीमत की तुलना की जाए तो इसकी प्रतिद्वंदी बाइक बजाज एवेंजर स्ट्रीट 150 की कीमत 81,459 रुपए है।
विज्ञापन


पढ़ें: 50 हजार से कम बजट में आती हैं ये 5 बाइक्स, 104 किमी/ली. तक का मिलेगा माइलेज
विज्ञापन


सुजुकी ने बाइक को दो कलर ब्लैक और ग्रे में उतारा है। सुजुकी इंट्रूडर के दोनों टायरों में डिस्क ब्रेक दिया गया है। बाइक में टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और मोनो रियर सस्पेंशन दिया है। कंपनी ने इसे भारत की 'सबसे मॉर्डन क्रूजर' बाइक बताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

44 kmpl का माइलेज देगी सुजुकी इंट्रूडर

Suzuki Intruder 150 Launched in India: Price, Specifications, Features
Suzuki Intruder 150 Cruiser - फोटो : BikeAdvice
कंपनी के मुताबिक सुजुकी इंट्रूडर 44 kmpl का माइलेज देगी। इंजन की बात करें तो सुजुकी इंट्रूडर 150 में 155 सीसी का एयरकूल्ड, सिंगल सिलिंडर, 4-स्ट्रॉक इंजन दिया गया है। यही इंजन कंपनी की बेस्ट सेलिंग मोटरसाइकिल Gixxer में दिया गया है। यह इंजन 14 बीएचपी की पावर और 14 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। 

बाइक बड़े हेडलैंप और बकेट-स्टाइल वाली सीट के साथ आती है। हालांकि पीछे वाली सवारी के लिए सीट थोड़ी छोटी दी गई है। बाइक में 11 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है। इसमें 17 इंच के एलॉय व्हील दिए गए हैं। बाइक ब्लैक एलॉय व्हील दिए हैं। फ्रंट ब्रेक के साथ एबीएस भी लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed