फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   Suzuki Intruder 150 Launch on November 7, Images Leaked Online

7 नवंबर को आ रही 150cc की ये दमदार बाइक Suzuki Intruder, दिखने में होगी कुछ ऐसी

Tue, 31 Oct 2017 09:58 AM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Tue, 31 Oct 2017 09:58 AM IST
विज्ञापन
Suzuki Intruder 150 Launch on November 7,  Images Leaked Online
Suzuki Intruder 150
सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने भारत में नए प्रोडक्ट की लॉन्चिंग की तैयारी कर ली है। कंपनी 7 नवंबर को भारतीय बाजार में नई बाइक उतारने जा रही है। ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई बाइक एक 150 सीसी क्रूजर बाइक होगी। इस बाइक का नाम Suzuki Intruder 150 होगा। 
विज्ञापन


पढ़ें: 2000₹ महीने से भी कम में खरीद सकते हैं रॉयल एनफील्ड की Bullet, ये है तरीका
विज्ञापन


लॉन्चिंग से पहले ही इस बाइक की तस्वीरें भी ऑनलाइन लीक हुई हैं। तस्वीरों से बाइक के बारे में लगाई जा रही अटकलें और तेज हो गई हैं। दिखने में यह बाइक कंपनी की ही  Suzuki Intruder M1800R जैसी है। इसका सीधा मुकाबला बजाज एवेंजर स्ट्रीट 150 बाइक से होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक का इंजन और फीचर्स

Suzuki Intruder 150 Launch on November 7,  Images Leaked Online
Suzuki Intruder 150 - फोटो : BikeAdvice
इंजन की बात करें तो सुजुकी इंट्रूडर 150 में 154.9 सीसी का एयरकूल्ड, सिंगल सिलिंडर, 4-स्ट्रॉक इंजन दिया होगा। यही इंजन कंपनी की बेस्ट सेलिंग मोटरसाइकिल Gixxer में दिया गया है। जिक्सर में यह इंजन 14 बीएचपी की पावर और 14 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। नई बाइक के लिए हालांकि इंजन की परफॉर्मेंस में बदलाव किया जा सकता है।

स्टाइल की बात करें तो यह बाइक बड़े हेडलैंप और बकेट-स्टाइल वाली सीट के साथ आएगी। हालांकि पीछे वाली सवारी के लिए सीट थोड़ी छोटी होगी। बाइक के फ्रंट और रियर दोनों व्हील में डिस्क ब्रेक और ब्लैक एलॉय व्हील दिए होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed