जल्द आ रहा है सुजुकी जिक्सर का नया मॉडल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ समय पहले यह चर्चा उठी थी कि सुजुकी अपनी लेटेस्ट 155 सीसी बाइक जिक्सर का फेयर्ड वर्जन बाजार में उतारने वाली है।
सुजुकी जिक्सर फेयर्ड वर्जन को दिल्ली में खुफिया कैमरे में कैद कर लिया गया है। कंपनी बहुत जल्द इनाजुमा बाइक की बिक्री बंद करके भारत में फ्लैग बाइक के तौर पर सुजुकी जिक्सर का नया वैरिएंट उतारने वाली है।
हाल में लॉन्च की गई 155 सीसी जिक्सर बाइक के नए वैरिएंट में फुल फ्रंट फायरिंग, विंडस्क्रीन और हेडलाइट में अहम बदलाव किए गए हैं।
इसके अलावा जिक्सर के नए वैरिएंट में रियर व्यू मिरर्स हैं, जो फ्रंट फायरिंग पर लगाए गए हैं।
नई जिक्सर का नाम जीएसएक्स 150आर हो सकता है। इसके दाम जिक्सर से लगभग 10,000 रुपए अधिक हो सकते हैं।
यह है सुजुकी जिक्सर
नई दिल्ली एक्स शोरूम पर सुजुकी जिक्सर की कीमत 74,552 रुपए है। सुजुकी जिक्सर 60 किमी प्रति लीटर के करीब का माइलेज देती है।
कंपनी ने इस बाइक में कई स्पेशल फीचर्स जैसे स्पॉर्टी डुअल मफ्लर और ट्रेंडी स्मार्टफोन के सरूप डिजिटल स्पीडोमीटर का इस्तेमाल किया है।
सुजुकी जिक्सर पांच आकर्षक रंग मैटेलिक ओर्ट ग्रे, कैंडी एंटेयर्स रेड, ग्लास स्पार्किल ब्लैक, मैटेलिक ट्रीटॉन ब्लू और पर्ल मिरेज व्हाइट मौजूद है।
कंपनी ने इस बाइक में एंडवास सिंगल सिंलेडर इंजन का इस्तेमाल किया है। जिसमें कंपनी ने SEP (सुजुकी ईको परफॉर्मेंस) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। ये फ्यूज इफिशियंसी और परफॉर्मेंस बढ़ाने का काम करती है।
इंजन की बात करें तो 155 सेमी क्यूब, 4 स्ट्रोक का एक सिलेंडर वाला एयर कूल इंजन इस्तेमाल किया गया है।