{"_id":"e79d141dbb2b2e0a3615cb89284d46cc","slug":"small-herley-davidson-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपके बजट में फिट होगी हार्ले डेविडसन की नई बाइक","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
आपके बजट में फिट होगी हार्ले डेविडसन की नई बाइक
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 09 Sep 2013 11:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यादातर बाइकर्स की पहली पसंद हार्ले डेविडसन होती है। जिस बाइक पर बैठकर वो हवा से बातें करते हैं, सड़क पर फर्राटा भरते हैं। लेकिन इसकी आसमान छूने वाली कीमतें कई बाइक प्रेमियों के लिए इन्हें सिर्फ चाहत बनाकर रख देती हैं।
विज्ञापन
लेकिन अगर आपने इस चाहत को पूरा करने का मन बना ही लिया है, तो यह चाहत बहुत जल्द पूरी होने वाली है।
जी हां, क्योंकि भारत में सबसे सस्ती हार्ले डेविडसन की शानदार बाइक को लॉन्च करने की तैयारी हो चुकी है।
हार्ले डेविडसन, भारत में अपनी नई बाइक 500 सीसी बाइक को उतारने की पूरी तैयारी कर चुकी है। हाल ही में देश की सड़कों पर इस नई हार्ले डेविडसन की टेस्ट ड्राइव भी की जा चुकी है।
विज्ञापन
हार्ले डेविडन ने अगस्त, 2009 को भारत में अपनी बाइक्स उतारी थीं। अभी तक देश में हार्ले डेविडसन 883 सीसी बाइक मौजूद है। आज भारत में हार्ले डेविडसन के कई मॉडल मौजूद हैं। कंपनी को यहां अच्छी कामयाबी मिली है। इसको और आगे ले जाने के मकसद से कंपनी भारत में नई बाइक को तैयार कर रही है।
विज्ञापन
कंपनी 500 सीसी की बाइक को पेश करेगी। इस बाइक की कीमत अन्य की तुलना में काफी कम होगी। ऑटोकारइंडिया के अनुसार इसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपए हो सकती है।