फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   salman khan gets suzuki hayabusa

सल्लू मियां ने खरीदी सुजुकी हायाबुशा

Mon, 31 Dec 2012 02:33 PM IST
bikedekho.com
bikedekho.com Updated Mon, 31 Dec 2012 02:33 PM IST
विज्ञापन
salman khan gets suzuki hayabusa

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का बाइक प्रेम नया नहीं है, करिअर के शुरूआती दिनों से ही उनकी बाइक्स के प्रति दीवानगी काफी चर्चित है। बाइक प्रेमी सल्लू मियां टीवीएस इंडिया के ब्रांड अम्बेसडर भी है। अपने इसी शौक के चलते सलमान ने सुपरबाइक्स का शानदार कलेक्शन तैयार कर रखा है। सलमान के सुपरबाइक के बेड़े में एक नया नाम और जुड़ गया है, उन्होंने हाल ही में सुजुकी की बेहतरीन स्पोर्ट बाइक हायाबुशा खरीदी है।

विज्ञापन


सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के वाइस प्रेसीडेंट (सेल्स एंड मार्केटिंग) अतुल गुप्ता और नेशनल हेड (मार्केटिंग) अनु अनामिका ने बताया कि सलमान ने काले रंग की बेहतरीन स्पोर्ट बाइक सुजुकी हायाबुशा खरीदी है। सलमान सुजुकी टू-व्हीलर के भी ब्रांड अम्बेसडर हैं। दबंग खान सल्लू मियां सुजुकी की बेहतरीन बाइकों के खासे शौकीन है।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले बाइक्स के शौकीन सलमान ने सुजुकी की नीले रंग की इंट्रूडर बाइक को भी खरीदा था। सुजुकी ने हायाबुशा बाइक में 4 स्ट्रोक, 4 सिलेंडर, लिक्वीड कूल्ड 1340cc की क्षमता वाला दमदार DOHC इंजन का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed