{"_id":"5a5304174f1c1b4d198b58ff","slug":"royal-enfield-will-launch-2018-himalayan-fi-on-12th-january-in-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"12 जनवरी को रॉयल एनफील्ड ला रही नई बाइक, ये होगी इसकी कीमत","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
12 जनवरी को रॉयल एनफील्ड ला रही नई बाइक, ये होगी इसकी कीमत
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:10 AM IST
विज्ञापन
Royal Enfield Himalayan Fi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावरफुल बाइक बनाने वाली भारतीय कंपनी रॉयल एनफील्ड 12 जनवरी को भारत में नया मॉडल लॉन्च करने जा रही है। यह रॉयल एनफील्ड Himalayan Fi बाइक का 2018 मॉडल होगा। नई बाइक की तस्वीरें ऑनलाइन वायरल हो रही हैं।
अपडेटेड बाइक नई पेंट स्कीम के साथ आएगी। बता दें कि यह रॉयल एनफील्ड हिमालयन कंपनी की पहली ऑफ रोड बाइक है। इसके अलावा भारतीय बाजार में कोई भी अन्य कंपनी इस कीमत में ऑफ रोड बाइक नहीं बेचती है।

बाइक का इंजन और फीचर्स
Royal Enfield 2018 Himalayan Fi
इंजन की बात करें तो 2018 मॉडल में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इसमें पहले वाला ही 411सीसी इंजन मिलता रहेगा, जो 24.5 बीएचपी की पावर और 32 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। बाइक के फ्रंट व्हील में 300 एमएम का डिस्क ब्रेक और रियर व्हील में 240 एमएम का डिस्क ब्रेक मिलता है।
इस बार कंपनी बाइक में एबीएस (एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) भी विकल्प के रूप में दे सकती है। बाइक का फ्रंट व्हील 21 इंच का होगा। इसके अलावा लंबी विंडस्क्रीन, ज्यादा जानकारी वाला इंस्ट्रूमेंट कल्स्टर दिया गया होगा। इस बाइक की कीमत 1.7 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) होगी।