{"_id":"5b8e241942c79206ed67e81a","slug":"royal-enfield-himalayan-abs-booking-open","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रॉयल एनफील्ड हिमालयन एडवेंचर के लिए अब और भी सुरक्षित ,लग गया है ABS","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
रॉयल एनफील्ड हिमालयन एडवेंचर के लिए अब और भी सुरक्षित ,लग गया है ABS
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:51 AM IST
विज्ञापन
royal enfield himalayan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रॉयल एनफील्ड की बाइक्स की भारत में अलग ही धाक है लोग नजरे गढाये इनके नए वर्जन का इंतजार करते रहते हैं। फिलहाल एनफील्ड की हिमालयन के एबीएस वर्जन का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अभी यह तो नही पता चल पाया है कि इसकी लांचिंग कब होगी पर रॉयल एनफील्ड डीलरशीप पर इसकी बुकिंग शुरू हो गई है। तो ऐसे में कहा जा सकता है कि यह ABS वर्जन जल्द मार्केट में आएगा।
रॉयल एनफील्ड हिमालयन में वही ABS यूनिट लगाया जाएगा जो हाल ही में क्लासिक 350 में दिया गया था। इसमें स्विचेबल ABS दिया जा सकता है। क्योंकि आजकल लगभग हर एडवेंचर बाइक स्विचेबल ABS (जरुरत पड़ने पर जिसे बंद किया जा सके) लगा होता है। ABS के अलावा बाइक में कोई मैकेनिकल बदलाव नही किया गया है।
रॉयल एनफील्ड हिमालयन में मौजूदा 411 सीसी का सिंगल-सिलिंडर, ऑयल/एयर कुल्ड इंजन लगा है जो कि 24.2 बीएचपी की पावर और 32 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस किया गया है।
विज्ञापन
सस्पेंशन के लिए रॉयल एनफील्ड हिमालयन ABS के फ्रंट में 41 मिलीमीटर का फॉर्क और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। वहीं ब्रेकिंग के लिए इस एडवेंचरस बाइक के फ्रंट में 300 मिलीमीमटर का डिस्क ब्रेक और रियर में ABS के साथ 240 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक लगा है।
कीमत की बात करें तो इसकी कीमतो में पिछले वेरिएंट के मुकाबले 10 से 12 हजार रुपये अधिक हो सकते हैं। फिलहाल रॉयल एनफील्ड हिमालयन की कीमत 1.68 लाख रुपए एक्स शोरूम (दिल्ली) है।