फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   royal enfield himalayan abs booking open

रॉयल एनफील्ड हिमालयन एडवेंचर के लिए अब और भी सुरक्षित ,लग गया है ABS

Tue, 04 Sep 2018 11:51 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 04 Sep 2018 11:51 AM IST
विज्ञापन
royal enfield himalayan abs booking open
royal enfield himalayan
रॉयल एनफील्ड की बाइक्स की भारत में अलग ही धाक है लोग नजरे गढाये इनके नए वर्जन का इंतजार करते रहते हैं। फिलहाल एनफील्ड की हिमालयन के एबीएस वर्जन का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अभी यह तो नही पता चल पाया है कि इसकी लांचिंग कब होगी पर रॉयल एनफील्ड डीलरशीप पर इसकी बुकिंग शुरू हो गई है। तो ऐसे में कहा जा सकता है कि यह ABS वर्जन जल्द मार्केट में आएगा।  
विज्ञापन


रॉयल एनफील्ड हिमालयन में वही ABS यूनिट लगाया जाएगा जो हाल ही में क्लासिक 350 में दिया गया था। इसमें स्विचेबल ABS दिया जा सकता है। क्योंकि आजकल लगभग हर एडवेंचर बाइक स्विचेबल ABS (जरुरत पड़ने पर जिसे बंद किया जा सके) लगा होता है। ABS के अलावा बाइक में कोई मैकेनिकल बदलाव नही किया गया है।
विज्ञापन


रॉयल एनफील्ड हिमालयन में मौजूदा 411 सीसी का सिंगल-सिलिंडर, ऑयल/एयर कुल्ड इंजन लगा है जो कि 24.2 बीएचपी की पावर और 32 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सस्पेंशन के लिए रॉयल एनफील्ड हिमालयन ABS के फ्रंट में 41 मिलीमीटर का फॉर्क और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। वहीं ब्रेकिंग के लिए इस एडवेंचरस बाइक के फ्रंट में 300 मिलीमीमटर का डिस्क ब्रेक और रियर में ABS के साथ 240 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक लगा है।


कीमत की बात करें तो इसकी कीमतो में पिछले वेरिएंट के मुकाबले 10 से 12 हजार रुपये अधिक हो सकते हैं। फिलहाल रॉयल एनफील्ड हिमालयन की कीमत 1.68 लाख रुपए एक्स शोरूम (दिल्ली) है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed