फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   Royal Enfield Continental GT has been discontinued in India

रॉयल एनफील्ड फैन्स के लिए झटका, कंपनी ने बंद कर दी अपनी ये बाइक

Fri, 05 Jan 2018 11:51 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 05 Jan 2018 11:51 AM IST
विज्ञापन
Royal Enfield Continental GT has been discontinued in India
Royal Enfield
परफॉर्मेंस बाइक बनाने वाली भारतीय दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड ने अपने फैन्स को झटका दिया है। कंपनी ने भारतीय बाजार में रॉयल एनफील्ड Continental GT को बंद कर दिया है। बाइक को साल 2013 में लॉन्च किया गया था। 
विज्ञापन


ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डीलर्स के पास मौजूद बाइक को फिलहाल बेचा जा रहा है, हालांकि भारतीय बाजार के लिए इसका प्रोडक्शन अब नहीं होगा। कंपनी ने डीलर्स को बाकी बचा स्टॉक खत्म करने के भी निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन

ये है बंद करने की वजह

Royal Enfield Continental GT has been discontinued in India
royal enfield continental gt
इंजन की बात करें तो इसमें 535 सीसी का सिंगल सिलिंडर एयर कूल्ड इंजन दिया गया था। यह 29 बीएचपी की पावर और 44 एनएम का टॉर्क जेनरेट करती था। इसकी कीमत करीब 2 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) थी। 

विदेशी बाजार में इस मॉडल का निर्यात जारी रहेगा। कंपनी इसका प्रोडक्शन रॉयल एनफील्ड के चेन्नई स्थित प्लांट में ही करेगी। यह बाइक कंपनी के लिए बिक्री के मामले में काफी अच्छी तो नहीं रही, हालांकि ऑफ रोड बाइकर्स के बीच इसे काफी पसंद किया जाता था। इसे बंद करने की एक वजह यह भी है कि रॉयल एनफील्ड इसका नया वर्जन Continental GT 650 ले आई है, जिसकी इस साल के अंत तक बिक्री शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed