{"_id":"5a4f17e34f1c1b4e198b4e5e","slug":"royal-enfield-continental-gt-has-been-discontinued-in-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रॉयल एनफील्ड फैन्स के लिए झटका, कंपनी ने बंद कर दी अपनी ये बाइक","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
रॉयल एनफील्ड फैन्स के लिए झटका, कंपनी ने बंद कर दी अपनी ये बाइक
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 05 Jan 2018 11:51 AM IST
विज्ञापन
Royal Enfield
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परफॉर्मेंस बाइक बनाने वाली भारतीय दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड ने अपने फैन्स को झटका दिया है। कंपनी ने भारतीय बाजार में रॉयल एनफील्ड Continental GT को बंद कर दिया है। बाइक को साल 2013 में लॉन्च किया गया था।
ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डीलर्स के पास मौजूद बाइक को फिलहाल बेचा जा रहा है, हालांकि भारतीय बाजार के लिए इसका प्रोडक्शन अब नहीं होगा। कंपनी ने डीलर्स को बाकी बचा स्टॉक खत्म करने के भी निर्देश दिए हैं।

ये है बंद करने की वजह
royal enfield continental gt
इंजन की बात करें तो इसमें 535 सीसी का सिंगल सिलिंडर एयर कूल्ड इंजन दिया गया था। यह 29 बीएचपी की पावर और 44 एनएम का टॉर्क जेनरेट करती था। इसकी कीमत करीब 2 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) थी।
विदेशी बाजार में इस मॉडल का निर्यात जारी रहेगा। कंपनी इसका प्रोडक्शन रॉयल एनफील्ड के चेन्नई स्थित प्लांट में ही करेगी। यह बाइक कंपनी के लिए बिक्री के मामले में काफी अच्छी तो नहीं रही, हालांकि ऑफ रोड बाइकर्स के बीच इसे काफी पसंद किया जाता था। इसे बंद करने की एक वजह यह भी है कि रॉयल एनफील्ड इसका नया वर्जन Continental GT 650 ले आई है, जिसकी इस साल के अंत तक बिक्री शुरू हो जाएगी।